---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

BCCI के Twitter से ब्लू टिक हटने पर चौंके फैंस, सामने आई ये वजह

BCCI Twitter: जहां एक ओर टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना आखिरी और पांचवां टी-20 मैच खेल रही थी वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हट गया। रविवार शाम अचानक बीसीसीआई के हैंडल से ब्लू टिक हटता देख फैंस चौंक गए। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का […]

---विज्ञापन---

BCCI Twitter: जहां एक ओर टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना आखिरी और पांचवां टी-20 मैच खेल रही थी वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हट गया। रविवार शाम अचानक बीसीसीआई के हैंडल से ब्लू टिक हटता देख फैंस चौंक गए।

‘हर घर तिरंगा अभियान’ का समर्थन

दरअसल, बोर्ड ने रविवार को ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक बदल ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का समर्थन करने के लिए ऐसा किया गया। हालांकि, इसका असर ये हुआ कि बीसीसीआई के ‘X’ अकाउंट पर वेरिफाइड ब्लू टिक हटा दिया गया।

---विज्ञापन---

 

bcci twitter

bcci twitter

---विज्ञापन---

नए नियम में है प्रावधान 

77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी के आह्वान पर इस पहल में लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी प्रोफाइल पिक के रूप में तिरंगा लगा रहे हैं। बोर्ड ने भी कुछ ऐसा ही किया था। नए नियमों के कारण प्रोफाइल की फोटो बदलने पर यूजर का ब्लू टिक हट जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, बीसीसीआई की प्रोफाइल का रिव्यू किया जाएगा।

 

---विज्ञापन---
bcci women twitter

bcci women twitter

बीसीसीआई वुमन से भी हटाया गया ब्लू टिक

BCCI Women के ट्विटर हैंडल से भी इसी तरह का ब्लू टिक हटा दिया गया। वहां भी प्रोफाइल फोटो बदल दी गई है। अब बोर्ड की सोशल मीडिया टीम को ब्लू टिक वापस लेने के लिए ‘एक्स’ हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके बाद शिकायत पर काम किया जाएगा। सब कुछ ठीक होने पर कुछ दिनों बाद ब्लू टिक वापस मिल सकता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2023 09:23 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola