---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

BCB Central Contract 2023: भारत के खिलाफ जमकर बोला था बल्ला, बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को मिला बड़ा इनाम

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने हाल ही बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। इस सीरीज में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने गेंद और बल्ले से धमाका किया था। मिराज ने निचले क्रम पर खेलते हुए मीरपुर में नाबाद शतक ठोका और दो विकेट झटके। मिराज के शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश ने ये […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने हाल ही बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। इस सीरीज में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने गेंद और बल्ले से धमाका किया था। मिराज ने निचले क्रम पर खेलते हुए मीरपुर में नाबाद शतक ठोका और दो विकेट झटके। मिराज के शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश ने ये सीरीज 2-1 से जीत ली। अब मेहदी हसन को इस प्रदर्शन के लिए बड़ा इनाम दिया गया है। मिराज के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत उन्हें जनवरी से दिसंबर 2023 के लिए ऑल-फॉर्मेट बीसीबी कॉन्ट्रेक्ट मिला है। मिराज को प्रमोट किया गया है। जबकि फुल कॉन्ट्रेक्ट वाले मुशफिकुर रहीम और शोरफुल इस्लाम के पोर्टफोलियो में इस बार एक प्रारूप कम कर दिया गया है।

मेहदी हसन का प्रमोशन

मुशफिकुर पिछले साल T20I से रिटायर हुए थे। उनके पास अब टेस्ट और ODI कॉन्ट्रेक्ट है जबकि शोरफुल इस्लाम के पास ODI और T20I अनुबंध है। तमीम इकबाल के पास मुशफिकुर की तरह एक टेस्ट और एक ओडीआई अनुबंध है।मेहदी के पास पहले केवल टेस्ट और वनडे के लिए अनुबंध था, लेकिन प्रमोशन पाने के लिए उन्होंने तीनों प्रारूपों में खुद को साबित किया। उन्होंने पिछले साल सभी प्रारूपों में 29 मैचों में 637 रन बनाए। अपनी ऑफस्पिन के साथ 30.55 पर 59 विकेट लिए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs NZ: शमी और सिराज ने क्यों किए सिर्फ 6 ओवर? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई बड़ी वजह

13 टेस्ट क्रिकेटरों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट

उन्होंने वनडे में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 330 रन और 24 विकेट शामिल रहे। बीसीबी ने कुल 13 टेस्ट क्रिकेटरों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया है। ये पिछले साल की तुलना में एक कम है। जाकिर हसन को मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, एबादत हुसैन और खालिद अहमद के साथ केवल टेस्ट अनुबंध दिया गया था।

---विज्ञापन---

तेज गेंदबाजों को प्रोत्साहित कर रहे हैं

महमूदुल्लाह को T20I से बाहर किया गया है, जबकि नजमुल हुसैन शंटो और नुरुल हसन को टेस्ट और T20I में प्रमोट किया गया है। हालांकि, शादमान इस्लाम, यासिर अली, महमूदुल हसन जॉय और मोहम्मद नईम के लिए किसी भी श्रेणी में कोई जगह नहीं थी। बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने कहा कि जाकिर हसन और हसन महमूद को पिछले साल के उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया था। हसन महमूद ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था। हम तेज गेंदबाजों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।” “हमने पिछले साल महमूदुल हसन जॉय ने बहुत कोशिश की, लेकिन हम चाहते हैं कि वह जगह वापस कमाए। हम उसे छोड़ नहीं रहे हैं। वह वापस आ सकता है, लेकिन उसे कड़ी मेहनत करनी होगी। बीसीबी ने खिलाड़ियों के वेतन का खुलासा नहीं किया, लेकिन सभी 21 क्रिकेटरों को इस साल अपनी मंथली सेलेरी में मामूली वृद्धि मिलेगी।

और पढ़िए –IND vs NZ: ‘जिस चीज से ज्यादा प्यार करो…,’ मोहम्मद शमी ने मैच के बाद दिया दिल छू लेने वाला बयान

---विज्ञापन---

बीसीबी सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट

सभी प्रारूप: लिटन दास, शाकिब अल हसन, तस्किन अहमद, मेहदी हसन मिराज
टेस्ट और वनडे: तमीम इकबाल, मुश्फिकुर रहीम
टेस्ट और टी20ई: नजमुल हुसैन शंटो, नुरुल हसन
केवल टेस्ट: मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, खालिद अहमद, जाकिर हसन
केवल वनडे: महमूदुल्लाह
वनडे और टी20: मुस्तफिजुर रहमान, आफिफ हुसैन, शोरफुल इस्लाम
टी20 केवल: नासुम अहमद, महेदी हसन, मोसादेक हुसैन, हसन महमूद

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 21, 2023 08:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola