---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

BAN vs ENG: शाकिब अल हसन ने पहले ही ओवर में बरपाया कहर, इंग्लैंड के ओपनर को कर दिया ढेर, देखें वीडियो

नई दिल्ली: एक ओर जहां टेस्ट क्रिकेट चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर वनडे क्रिकेट की भी वापसी हो चुकी है। बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार से हुई। शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: एक ओर जहां टेस्ट क्रिकेट चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर वनडे क्रिकेट की भी वापसी हो चुकी है। बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार से हुई। शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम महज 209 रन पर ढेर हो गई। हालांकि इसके बाद जब इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनका ओपनिंग बल्लेबाज पहले ही ओवर में आउट हो गया। जेसन रॉय को बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गच्चा देकर आउट किया।

पहले ही ओवर में कर दिया ढेर

ये नजारा पहले ओवर की छठी गेंद पर देखने को मिला। शाकिब ने जैसे ही गेंद डाली, जेसन रॉय क्रीज से आगे बढ़े और स्ट्रेट की ओर ठोकना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल हवा में उड़ गई। यहां मिडऑफ की ओर खड़े फील्डर तमीम इकबाल हरकत में आए और शानदार कैच पकड़कर रॉय को रवाना कर दिया। रॉय महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िएडेविड मलान का तूफान, सेंचुरी ठोक रच दिया इतिहास

---विज्ञापन---

और पढ़िएमुंबई इंडियंस ने किया कप्तान का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को बड़ी मिली जिम्मेदारी, जानिए फुल स्क्वाड

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

इससे पहले बांग्लादेश की टीम पर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया। जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं मार्क वुड ने 8 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोईन अली ने 7.2 ओवर में 35 रन देकर 2 और आदिल राशिद ने 9 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए। क्रिस वोक्स और विल जैक्स ने एक-एक विकेट चटकाया। वहीं बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन नजमुल हसन शंटो ने बनाए। उन्होंने 58 रनों का योगदान दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 01, 2023 04:55 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola