एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, फातिमा सना की हुई वापसी, इस दिन होगी भारत से टक्कर

Pakistan Women Cricket Team: पाकिस्तान ने आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी का ऐलान कर दिया है. इन दोनों बड़े टूर्नामेंट में फातिमा सना पाकिस्तानी टीम की कप्तानी संभालती नजर आएंगी. श्रीलंका टी20 सीरीज से बाहर रहने के बाद फातिमा की टीम में वापसी हो गई है.

Pakistan women cricket team (PIC Credit - AI)

Pakistan women cricket team (PIC Credit - AI)

Pakistan Squad for Women’s Asia Cup 2026 and Asian Games: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीमों का ऐलान कर दिया है. फातिमा सना को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई है. फातिमा द हंड्रेड में हिस्सा लेने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रही थीं, लेकिन अब वह टीम में लौट आई हैं.

विज्ञापन

महिला एशिया कप 2026 का आयोजन इस बार 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में किया जा रहा है, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. पाकिस्तान को ग्रुप-ए में भारत के साथ रखा गया है. पाकिस्तान की टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 1 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होगा. इसके बाद एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होने वाला है.

विज्ञापन

सादिया इकबाल और गुल फिरोजा की वापसी

पाकिस्तान के एशिया कप स्क्वॉड में कप्तान फातिमा सना के अलावा, सादिया इकबाल और गुल फिरोजा की भी वापसी हुई है. सादिया को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी, जबकि गुल फिरोजा टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थीं.
PCB ने मुख्य टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ियों के नामों का भी ऐलान किया है. रिजर्व लिस्ट में तस्मिया रुबाब, हुमना बिलाल, महाम अनीस और सदाफ शमास को शामिल किया गया है.

एशियन गेम्स की टीम में 3 बदलाव

पाकिस्तान ने महिला एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के स्क्वॉड में कुल 12 खिलाड़ी कॉमन चुने हैं. इनमें फातिमा सना, आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नशरा संधू, सायरा जबीन, शावल जुल्फिकार, तूबा हसन और उम्म-ए-हानी शामिल हैं.

विज्ञापन

वहीं, एशिया कप टीम में शामिल नजीहा अल्वी, सादिया इकबाल और वहीदा अख्तर को एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा नहीं है. उनकी जगह आलिया रियाज, हुमना बिलाल और तस्मिया रुबाब को एशियन गेम्स की टीम में शामिल किया गया है.

महिला एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शावल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान महिला टीम

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, हुमना बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नाशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी.

ये भी पढ़ें- The Hundred 2026 Final Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें ‘द हंड्रेड’ का फाइनल मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

महिला एशिया कप में पाकिस्तान का शेड्यूल

  • 1 सितंबर – पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
  • 5 सितंबर – पाकिस्तान बनाम भारत
  • 7 सितंबर – पाकिस्तान बनाम हांगकांग, चीन

एशियन गेम्स में पाकिस्तान महिला टीम का शेड्यूल

  • 17 सितंबर – क्वार्टर फाइनल 4 – पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
  • 20 सितंबर – सेमीफाइनल 1 और 2
  • 22 सितंबर – ब्रॉन्ज और मेडल के मैच

ये भी पढ़ें- ‘टॉप-ऑर्डर बदलो’, बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार पर भड़के रिकी पोंटिंग, मैनेजमेंट से की बड़ी मांग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ