T20 वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान-बांग्लादेश के खिलाफ भी 'शर्मसार', 2026 में ऑस्ट्रेलिया का रहा है बुरा हाल

Australia Downfall in 2026: ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. यह पहला मौका नहीं है, जब साल 2026 में ऑस्ट्रेलिया का इतना बुरा हाल हुआ है. इस साल कुछ सीरीज और टूर्नामेंट में हार मिली है.

Australia Downfall in 2026

ऑस्ट्रेलिया का 2026 में हाल बेहाल (Image: X)

Australia Downfall in 2026: साल 2026 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे बुरे दौर में से एक साबित हुआ है. उन्हें कुछ बड़ी सीरीज और टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा है. सिर्फ T20 या वनडे ही नहीं, टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल रहा है. बांग्लादेश ने डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. ICC रैंकिंग में नंबर 9 की टीम से ऑस्ट्रेलिया की हार ने हर किसी को हैरान कर दिया है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए 2026 निराशाजनक रहा है.

विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप में मिली हार

ऑस्ट्रेलिया 2026 का T20 वर्ल्ड कप जीतने का बड़ा दावेदार नजर आ रहा था. हालांकि, जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ उन्हें टूर्नामेंट में हार मिली और वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ T20I और वनडे में हारे

पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से चित कर दिया.

बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में हराया

कुछ महीनों पहले ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश का दौरा किया था. दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

डार्विन में मिली हार

ऑस्ट्रेलिया अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफा तरीके से हार गया. उन्होंने पहली पारी में 198 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन जड़ दिए और ऑस्ट्रेलिया कमबैक नहीं कर पाया. वह 284 रन बनाकर आउट हो गए और बांग्लादेश को सिर्फ 57 रन का लक्ष्य मिला, जिसका उन्होंने 9 विकेट शेष रहते पीछा कर लिया.

विज्ञापन

डार्विन टेस्ट में हार पर क्या बोले पैट कमिंस?

ऑस्ट्रेलिया को 2026 में सबसे बड़ी हार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में मिली. इस पर बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘पहले दिन के प्रदर्शन ने हार तय कर दी थी. मुझे लगता है कि हमारी तैयारी सही थी. बांग्लादेश ने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला. पहले दिन विकेट में मदद थी. हमें लंबी बल्लेबाजी करने की कोशिश करनी चाहिए थी. अभी मैच खत्म हुआ है और हमने ज्यादा कुछ सोचा नहीं है. हम वापसी करने में माहिर हैं और इसमें कोई शक नहीं है सब मिलकर कमबैक करेंगे. हमें सोचना होगा कि कहां सुधार किया जा सकता है. वह हर मामले में हमसे आगे थे. उन्होंने शांति और अनुशासन से खेला. जब हम एक बार पीछे हो गए, तो फिर हमारे लिए वापसी आसान नहीं थी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ