नई दिल्ली: डेविड मलान…इंग्लैंड का वो बल्लेबाज जो किसी भी वक्त मैच पलटने का माद्दा रखता है। जी हां, मलान ने एक बार फिर मैच विनिंग पारी खेलकर क्रिकेट के गलियारों में सुर्खियां बटोर ली हैं। बांग्लादेश-इंग्लैंड के बीच बुधवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में मलान ने मुश्किल समय में अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। उन्होंने सेंचुरी ठोक ऐसा गदर मचाया कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। ये मलान के करियर की चौथी वनडे सेंचुरी थी। उन्होंने इस मैच में 145 गेंदें खेलकर नाबाद 114 रन जड़े। मलान ने कुल 8 चौके-4 छक्के ठोके। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए डेविड मलान

डेविड मलान चार वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने महज 16वें वनडे में ये कारनामा किया। सबसे तेज 4 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम-उल-हक के नाम दर्ज है, उन्होंने महज 9 पारियों में ये कारनामा किया था।

विज्ञापन

तोड़ सकते हैं फखर जमां का रिकॉर्ड

मलान के नाम अब 16 वनडे मैचों में 758 रन हो चुके हैं। मलान यदि अपने अगले दो वनडे मुकाबलों में 242 रन जड़ देते हैं तो वे एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। मलान ये रन बनाते ही सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। अब तक ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां के नाम दर्ज है। जमां ने महज 18 मैचों में 1 हजार रन जड़ दिए थे। हालांकि जिस तरह से मलान का बल्ला हल्ला बोल रहा है, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि वे जल्द ही नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। हाल ही मलान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 118 रनों की शानदार पारी खेली थी। वनडे में अब वे बैक-टू-बैक शतक ठोक रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीता मुकाबला

खास बात यह है कि बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में मलान ने 92 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे, लेकिन इसके बाद एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद उन्होंने गीयर बदला और 134 गेंदों में शतक ठोक डाला। मलान की शानदार सेंचुरी की बदौलत इंग्लैंड ने पहला वनडे मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। इससे पहले बांग्लादेश की ओर से ताइजुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मेहदी हसन ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट निकाले। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 3 मार्च को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ