---विज्ञापन---

क्रिकेट

एशिया कप से पहले Babar Azam का बड़ा धमाका, सेंचुरी ठोक हासिल किया बड़ा मुकाम

Babar Azam: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने एशिया कप से पहले बड़ा धमाका किया है। बाबर ने लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) में सोमवार को खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शानदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने गॉल ग्लेडिएटर्स के खिलाफ कोलंबो स्टार्स की ओर से ओपनिंग करते हुए 59 गेंदों में 8 चौके-5 […]

Babar Azam: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने एशिया कप से पहले बड़ा धमाका किया है। बाबर ने लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) में सोमवार को खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शानदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने गॉल ग्लेडिएटर्स के खिलाफ कोलंबो स्टार्स की ओर से ओपनिंग करते हुए 59 गेंदों में 8 चौके-5 छक्के ठोक 176 की स्ट्राइक रेट से 104 रन कूट डाले। बाबर आजम ने इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

बाबर आजम ने टी-20 करियर की 10वीं सेंचुरी जमाई 

बाबर आजम टी-20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने शतक के मामले में दहाई के आंकड़े को छूआ है। बाबर के नाम 10 शतक दर्ज हो गए हैं। अब तक सिर्फ क्रिस गेल ही दुनिया 10 या उससे ज्यादा शतक जमा पाए हैं।

---विज्ञापन---

वहीं सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल क्लिंगर तीसरे स्थान पर हैं। क्लिंगर ने 8 शतक जड़े हैं। डेविड वॉर्नर, विराट कोहली और एरोन फिंच ने भी अब तक 8-8 शतक जमाए हैं। वहीं बाबर आजम के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 104 मैचों में 3 शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं। बाबर को शतक पूरा करने के बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने एक-एक कर बधाई दी।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – सचिन तेंदुलकर को इस शख्स ने दिलाई थी टीम इंडिया में एंट्री, मास्टर-ब्लास्ट को मौका देने के बदल दिए थे नियम

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

एशिया कप से पहले खतरे की घंटी 

बाबर आजम ने एशिया कप से पहले खतरे की घंटी बजा दी है। चूंकि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान-श्रीलंका में किया जाएगा, ऐसे में बाबर आजम का फॉर्म में लौटना भारत समेत दूसरी टीमों के लिए खतरा होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को होगी। पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलेगा। जबकि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा।

First published on: Aug 07, 2023 09:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola