---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

AUS vs ENG: 4-4-4 के बाद मैक्सवेल ने रोका बटलर का तूफान, चीते की तरह लगाई छलांग और बचा लिया चौका, देखें वीडियो

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में रोमांचक नजारे देखने को मिले। हालांकि यह मैच बारिश की वजह से धुल गया, लेकिन कुल 15 ओवरों में कई ऐसे नजारे देखने को मिले, जो दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गए। एक ऐसा ही नजारा इंग्लैंड की ईनिंग के 11वें […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में रोमांचक नजारे देखने को मिले। हालांकि यह मैच बारिश की वजह से धुल गया, लेकिन कुल 15 ओवरों में कई ऐसे नजारे देखने को मिले, जो दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गए। एक ऐसा ही नजारा इंग्लैंड की ईनिंग के 11वें ओवर में देखने को मिला।

अभी पढ़ें टीम इंडिया का वो हीरो जिसने जिताए हैं 2 वर्ल्ड कप…नाम से ही कांप जाते थे बॉलर! आज है जन्मदिन

---विज्ञापन---

इंग्लैंड की टीम 2 विकेट खोकर 95 रन बनाकर खेल रही थी। बटलर हाफ सेंचुरी पूरी कर चुके थे और स्ट्राइक पर खड़े थे। बटलर ने इस ओवर की पहली तीन गेंदों में चौकों की हैट्रिक लगा दी थी। चौथी पर 2 रन लेकर बटलर अगली गेंद के लिए तैयार थे।

चीते की तरह लगाई छलांग 

जैसे ही जोश हेजलवुड ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, बटलर ने इसे कवर पॉइंट की ओर ठोक डाला। बॉल आती देख डीप बैकवर्ड की ओर लगे फील्डर ग्लेन मैक्सवेल ने दौड़ लगा दी। इधर गेंद बाउंड्री की ओर बढ़ रही थी तो दूसरी ओर बटलर इसे रोकने दौड़ रहे थे।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1580881543521714176

जैसे ही गेंद बाउंड्री के नजदीक आई, मैक्सवेल ने डीप की ओर से कवर पॉइंट की ओर चीते की तरह डाइव लगाई और एक हाथ से बॉल पकड़कर चौका जाने से रोक लिया। बटलर के तूफान के आगे मैक्सवेल की यह तूफानी फील्डिंग देखकर दर्शक दंग रह गए।

---विज्ञापन---

मैक्सवेल की फील्डिंग ने जीता दिल 

हालांकि बारिश के चलते ये मैच पूरा नहीं हो सका, लेकिन जितने भी ओवर फेंके गए दर्शकों को इसमें भरपूर मजा आया। बटलर ने इस मैच में 41 गेंदों में नाबाद 65 रन ठोके। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा, तो वहीं डेविड मलान ने 19 गेंदों में 23 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने 10 गेंदों में 17 रन ठोके।

अभी पढ़ें बल्लेबाजों के लिए ‘काल’ है 570 विकेट ले चुका ये खतरनाक गेंदबाज, T20 world cup में मचाएगा धमाल…अकेले के दम पर जिता देता है मैच!

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 3.5 ओवर ही खेल सकी। बारिश के कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया। मैक्सवेल इन दिनों बल्लेबाजी में खराब फार्म से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने मैदान पर अपनी फील्डिंग से दिल जीत लिया है। देखना होगा कि उनकी यह फील्डिंग टी 20 वर्ल्ड कप में किस तरह देखने को मिलती है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2022 07:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola