टीम इंडिया का वो हीरो जिसने जिताए हैं 2 वर्ल्ड कप...नाम से ही कांप जाते थे बॉलर! आज है जन्मदिन

Gautam Gambhir, Yuvraj Singh MS Dhoni

Gautam Gambhir, Yuvraj Singh MS Dhoni

नई दिल्ली: भारतीय टीम को 2007 और 2011 में वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। गौतम गंभीर का नाम याद करते ही लोगों को उनका समर्पण, 2011 वर्ल्ड कप में खेली गई 97 रनों की विशेष पारी याद आती है। 1981 में दिल्ली में जन्में गंभीर ने महज 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना (playing cricket) शुरु कर दिया था। वहीं 22 साल की उम्र में उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। वे क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम के लिए कई बार किया कारनामा

गौतम गंभीर को कई लोग भारतीय टीम का संकटमोचन भी कहते हैं। गौतम गंभीर की बल्लेबाज़ी से कई दिग्गज गेंदबाज भी डर जाते थे। उनकी बल्लेबाजी से गेंदबाज बचने के लिए इधर- उधर गेंद डालते थे लेकिन वे बच नहीं पाते थे। गंभीर ने उन्होंने 2011 के वर्ल्डकप फाइनल (2011 World Cup final) में भी श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली और 97 रनों की शानदार पारी खेलते हुए भारत को वर्ल्डकप दिलाया। साथ ही गंभीर ने अपने क्रिकेट करियर में 58 टेस्ट मुकाबलों में 4,154 रन, 147 वनडे मुकाबलों में 5,238 रन और 37 टी20 मैचों में 932 रन बनाए।

गौतम गंभीर ने 2007 वर्ल्ड कप में भी भारत के लिए आतिशी पारी खेली थी। 2007 वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंदो पर 75 रन बनाएं जिसके बाद टीम 5 विकेट से जीत गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

संन्यास के बाद शुरू की राजनैतिक पारी

मालूम हो की गौतम गंभीर ने (Gautam Gambhir retired) 6 दिसंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी में आंध्र क्रिकेट टीम के खिलाफ दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए अपने अंतिम मैच से पहले 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। इसके बाद क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर ने एक सांसद (Lok Sabha MP) के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की, और 17 जून 2019 को उन्होंने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ