Ashes Series 2023: जाते-जाते भी फैंस का दिल जीत ले गए Stuart Broad, ठोका करारा छक्का, देखें वीडियो
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Ashes Series 2023: एशेज सीरीज 2023 का पांचवां टेस्ट इंग्लैंड टीम के स्टार गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का आखिरी इंटरनेशनल मैच है। संन्यास के ऐलान के बाद जब वह चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे और फैंस का दिल जीत ले गए। उन्होंने दूसरी पारी में 8 गेंद खेलकर 8 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने मिड विकेट के ऊपर से एक करार छक्का ठोका, जिस पर दर्शक झूम उठे।
दरअसल, स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। इसके बाद जब वह बैटिंग करने उतरी तो शानदार छक्का लगाया और जाते-जाते फैंस का दिल जीत लिया। अब वह दूसरी पारी में अपनी गेंदबाजी से कमाल करके अपने आखिरी टेस्ट को यादगार बनाना चाहेंगे।
https://twitter.com/SonyLIV/status/1685607384905887744?s=20
दरअसल, चौथे दिन जब इंग्लैंड के लिए आखिरी जोड़ी जेम्स एंडरसन और ब्रॉड मैदान पर बैटिंग करने उतरी तो पैट कमिंस ने मिचेल स्टार्क को गेंद थमाई। स्टार्क 79वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रॉड ने प्रहार किया और जोर से बल्ला धुमा दिया। गेंद-बल्ले का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि बॉल सीधा बाउंड्री लाइन के पार जाकर गिरी। ये छक्का देख सभी हैरान रह गए।
अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहला पारी में 283 औद दूसरी पारी में 395 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 384 रनों का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 293 रनों पर सिमट गई थी। 395 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिाय ने 24 ओवर का खेल होने तक बिना किसी नुकसान के 75 रन बना लिए हैं। यहां से ऑस्ट्रेलिया को 39 रनों की दरकार है। इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: