---विज्ञापन---

5S Asia Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश

India vs Pakistan 5S Asia Cup: भारत-पाकिस्तान की टीमों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। जहां एक ओर भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का क्रिकेट मुकाबला देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर हॉकी में भी दोनों टीमें आमने-सामने रहीं। हॉकी-5S एशिया कप 2023 में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर शानदार जीत […]

---विज्ञापन---

India vs Pakistan 5S Asia Cup: भारत-पाकिस्तान की टीमों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। जहां एक ओर भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का क्रिकेट मुकाबला देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर हॉकी में भी दोनों टीमें आमने-सामने रहीं। हॉकी-5S एशिया कप 2023 में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया।

भारत ने मैच में रोमांचक शूटआउट में पाकिस्तान को 2-0 से शिकस्त दी। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला चला। दोनों टीमों के बीच 4-4 का स्कोर बराबर हो गया। इसके बाद शूटआउट में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली।

---विज्ञापन---

इस जीत के साथ ही भारत ने 5S हॉकी विश्व कप 2023 में भी एंट्री ले ली। इस जीत के बाद हॉकी इंडिया ने टीम के लिए पुरस्कार की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 2 लाख रुपये, प्रत्येक सहायक कर्मचारी के लिए 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

बीसीसीआई ने दीं शुभकामनाएं 

हॉकी टीम की शानदार जीत से पहले बीसीसीआई ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थीं। बीसीसीआई ने हॉकी इंडिया के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! हमारा मैच चल रहा है, हमने अंतिम मुकाबले के लिए तैयारी कर ली है! उस ट्रॉफी को घर ले आओ! इसके बाद हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---

भारतीय हॉकी टीम को राहुल गांधी, नवीन पटनायक, किरण रिजिजू जैसे नेताओं ने बधाई दी है। राहुल गांधी ने लिखा- ओमान में हॉकी 5एस एशिया कप 2023 के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के लिए टीम इंडिया को बधाई। ब्लू जर्सी में पुरुषों के लिए गर्व का दिन।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 03, 2023 12:02 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola