Yuzvendra Chahal: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम 29 मई को आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी। यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी। पंजाब किंग्स पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करती आ रही है और खासतौर पर उसके गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया है। इनमें टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है।
चहल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका
हालांकि चहल ने लीग स्टेज के आखिरी दो मुकाबलों में उंगली की चोट के चलते हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन अब उनकी वापसी की पूरी उम्मीद है। RCB के खिलाफ होने वाले इस बड़े मुकाबले में चहल का खेलना पंजाब किंग्स के लिए फायदेमंद हो सकता है। वह ना सिर्फ टीम को जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं, बल्कि उनके पास एक खास रिकॉर्ड भी बनाने का मौका है।
अगर चहल इस मैच में तीन विकेट लेने में सफल हो जाते हैं, तो वह भारत में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल इस सूची में पीयूष चावला पहले नंबर पर हैं, जिनके नाम 289 विकेट दर्ज हैं। वहीं चहल अब तक भारत में खेले गए 254 टी20 मैचों में 287 विकेट ले चुके हैं। यानी उन्हें चावला को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है।
युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उनका अनुभव और मैच के दबाव में शांत रहकर विकेट निकालने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। ऐसे में क्वालीफायर जैसे अहम मुकाबले में उनकी वापसी न सिर्फ पंजाब किंग्स के लिए राहत की बात होगी, बल्कि यह चहल के लिए भी इतिहाल रचने का मौका होगा। फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं और अगर वो लय में रहे तो रिकॉर्ड बनना तय है।
संबंधित खबरें
IND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
4 mins agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
40 mins agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
1 hr agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
3 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
3 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
3 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
6 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
6 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines