हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई टेस्ट के बाद यशस्वी ने फैंस से किया बड़ा वादा, दिल जीत लेगा जायसवाल का INSTA पोस्ट

Yashasvi Jaiswal: मुंबई टेस्ट मैच हारने के बाद यशस्वी जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। उनका पोस्ट फैंस का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा। 12 साल बाद न्यूजीलैंड भारत को घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में मात देने में सफल रही। न्यूजीलैंड से पहले ये कारनामा साल 2012 में इंग्लैंड ने किया था। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। मुंबई में खेले गए आखिरी मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 25 रनों से हरा दिया। मैच के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया, जो फैंस का दिल जीत रहा है।

यशस्वी जायसवाल का पोस्ट वायरल

मुंबई टेस्ट मैच में हार के बाद यशस्वी जायसवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आज दुख है। लेकिन हम वापस आएंगे, पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ। हमारे साथ बने रहिए।

जाहिर है कि जायसवाल ने अपने पोस्ट के जरिए भारतीय फैंस को आगामी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का वादा कर दिया है। अब जायसवाल का पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय टीम के अलावा फैंस को भी जायसवाल से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खासा उम्मीदें हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहा सीरीज में जायसवाल का प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ जायसवाल का प्रदर्शन एवरेज रहा। वह इस सीरीज में एक भी शतक अपने नाम नहीं कर सके। पहले मैच में उन्होंने 13 और 35 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरे मैच में उन्होंने 30 और 77 रन बनाए। वहीं आखिरी मैच में जायसवाल के बल्ले से 30 और 5 रन निकले। हालांकि इस सीरीज में जायसवाल ने कई कीर्तिमान भी अपने नाम किए। वह 2024 में भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।

अब तक ऐसा रहा है प्रदर्शन

साल 2023 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने 14 टेस्ट मैच में 56.28 की औसत के साथ 1407 रन बनाए हैं, जबकि 23 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 36.15 की औसत के साथ 723 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम दो दोहरे शतक के अलावा 3 शतक दर्ज है। वहीं टी-20 मैच में उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ऋषभ पंत के विकेट पर उठा सवाल, क्या थर्ड अंपायर ने कर दी जल्दबाजी?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola