हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर, खतरे में सुनील गावस्कर का कीर्तिमान

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच में यशस्वी जायसवाल सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। गावस्कर ने ये रिकॉर्ड 49 साल पहले बनाया था।

विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने छोटे से टेस्ट करियर में इस खिलाड़ी ने कई बड़े कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने शतक जड़ा था, जो उनकी शानदार फॉर्म को भी दर्शाता है। दूसरा मैच 2 जुलाई से एजेबस्टन में खेला जाएगा। इस मैच में यशस्वी जायसवाल 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जो सुनील गावस्कर ने 1976 में बनाया था।

सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड पर जायसवाल की नजरें

सुनील गावस्कर भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। वह केवल 97 रन दूर हैं। भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 2 हजार रन पूरा करने का कीर्तिमान सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने 1976 में अपने 23वें टेस्ट मैच के दौरान ऐसा कारनामा किया था। वहीं अब यशस्वी की निगाहें गावस्कर के रिकॉर्ड पर टिकी हुई हैं।

वह 97 रन बनाते ही गावस्कर के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर सकते हैं। जायसवाल ने अब तक भारत के लिए 20 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 38 पारियों में 52.86 की शानदार औसत के साथ 1903 रन बनाए हैं। जायसवाल अब तक 5 शतक भी अपने नाम कर चुके हैं, जबकि 10 अर्धशतक भी उनके बल्ले से निकले हैं। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में 101 रन बनाए थे। हालांकि दूसरे मैच में उनका बल्ला नहीं चल सका और वह महज 4 रन बनाकर चलते बने।

विज्ञापन

जायसवाल के नाम शानदार रिकॉर्ड

जायसवाल एक सीरीज में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा साल 2024 में किया था। इसके अलावा उनका नाम अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल है। जायसवाल टेस्ट में सबसे तेज 1 हजार रन पूरा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola