यशस्वी जायसवाल के निशाने पर शाहिद अफरीदी का World Record, इतिहास रचने की दहलीज पर युवा सुपरस्टार

Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। वह शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Cricket News (52)
विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में अगर किसी खिलाड़ी पर सबकी नजर टिकी रहने वाली है तो वह हैं युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बाद जायसवाल ही वह नाम हैं जिनसे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। उन्होंने भले ही अभी तक ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हों, लेकिन जो प्रदर्शन उन्होंने अब तक किया है, वह शानदार रहा है। खास बात यह है कि जायसवाल पहली बार इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट क्रिकेट खेलते नजर आएंगे, और अगर यहां भी उनका बल्ला चला तो एक बड़ा रिकॉर्ड जायसवाल के नाम हो सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ रहा है शानदार प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 1798 रन बनाए हैं और उनका औसत 52.88 का है। इस दौरान वे 4 शतक और 10 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ ही उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया है, जो बताता है कि उन्हें इस टीम के खिलाफ खेलना रास आता है। खास बात ये है कि जायसवाल छक्कों के मामले में भी काफी आक्रामक हैं। वे अब तक 39 छक्के टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके हैं।

विज्ञापन

शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड खतरे में

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने ये मुकाम केवल 26 टेस्ट मैचों में हासिल किया था। वहीं, जायसवाल अब तक 19 मैच खेल चुके हैं और उन्हें 50 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 11 छक्के और चाहिए। अगर वे आने वाले कुछ मैचों में यह कर दिखाते हैं तो अफरीदी का रिकॉर्ड टूट जाएगा और जायसवाल बन जाएंगे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी।

जायसवाल बना सकते हैं कीर्तिमान

जायसवाल की बल्लेबाजी शैली आक्रामक है और वह हर फॉर्मेट में बड़ी हिट लगाने से नहीं हिचकते। टेस्ट मैचों में भी वे मौके मिलते ही गेंदबाजों पर टूट पड़ते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर उन्हें खेलने के लिए 2-3 टेस्ट मैच और मिलते हैं तो वे 11 छक्के आसानी से लगा सकते हैं। इस हिसाब से शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड टूटना अब लगभग तय नजर आ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ