Yashasvi Jaiswal IND vs AUS: भले ही सिडनी टेस्ट में यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने दूसरी इनिंग में सिर्फ 22 रन बनाकर इतिहास रच डाला है। यशस्वी ने वीरेंद्र सहवाग के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। पांचवें टेस्ट की दूसरी इनिंग में यशस्वी ने भारतीय टीम को धमाकेदार शुरुआत दी और मिचेल स्टार्क की जमकर धुनाई की। सलामी बल्लेबाज ने स्टार्क के एक ओवर में दनदनाते हुए चार चौके जमाए। हालांकि, वह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 22 रन बनाकर चलते बने।
यशस्वी ने रचा इतिहास
सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भी यशस्वी जायसवाल और स्टार्क के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। यशस्वी स्टार्क पर इस बार पूरी तरह से हावी नजर आए। इंडियन ओपनर ने कंगारू तेज गेंदबाज के एक ही ओवर में चार चौके जमाए। इस ओवर से यशस्वी ने कुल मिलाकर 16 रन बटोरे। इसके साथ ही यशस्वी भारत की ओर से पारी के पहले ही ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी ने सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वीरू ने साल 2005 में कोलकाता के मैदान पर खेलते हुए इनिंग के फर्स्ट ओवर में 13 रन ठोके थे। वहीं, रोहित शर्मा ने भी नागपुर टेस्ट में पैट कमिंस को 13 रन ठोके थे। 35 गेंदों का सामना करते हुए यशस्वी ने 22 रन की पारी खेली।
दमदार रहा ऑस्ट्रेलिया दौरा
यशस्वी जायसवाल के लिए ऑस्ट्रेलिया का पहला दौरा दमदार रहा। सीरीज में खेले गए पांच मैचों में भारतीय ओपनर ने कुल 391 रन ठोके। इस दौरान पर्थ के मैदान पर उनके बल्ले से 161 रन की धांसू पारी निकली। वहीं, मेलबर्न में गए चौथे टेस्ट की दोनों ही पारियों में यशस्वी ने अर्धशतक ठोका। पहली इनिंग में यशस्वी के बल्ले से 82, तो दूसरी पारी में 84 रन निकले। हालांकि, सिडनी टेस्ट में यशस्वी दोनों ही इनिंग्स में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। स्कॉट बोलैंड ने दोनों ही पारियों में यशस्वी को पवेलियन की राह दिखाई।
रोमांचक हुआ पांचवां टेस्ट
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच रोमांचक हो चला है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 141 रन लगा दिए हैं। रविंद्र जडेजा 8 और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहली इनिंग में भारत द्वारा बनाए गए 185 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 181 रन बनाकर सिमटी। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने कहर बरपाते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि बुमराह की झोली में 2 विकेट आए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
36 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines