IND vs AUS: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। तीसरा मैच ड्रॉ हुआ था। चौथा टेस्ट जीतने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया खूब पसीने बहा रहे हैं। हालांकि भारत की ओर से 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर खेलने के लिए तैयार हैं।
यशस्वी जायसवाल
लिस्ट में पहला नाम यशस्वी जायसवाल का आता है, जिन्होंने पहले मैच में कमाल की पारी खेली थी। पर्थ में खेले गए मुकाबले में जायसवाल ने अपने करियर का ऑस्ट्रेलिया में पहला शतक जमाया था। हालांकि दूसरे और तीसरे मैच में जायसवाल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था।
जायसवाल चौथे मैच में मेलबर्न की धरती पर खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 3 मैचों की 6 पारियों में 238 रन बनाए हैं। मेलबर्न में होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम को इस खिलाड़ी से खासा उम्मीदें हैं। क्योंकि सलामी बल्लेबाज ने अब तक अपने छोटे से करियर में खासा प्रभावित किया है। उन्होंने अब तक खेले गए 17 टेस्ट मैचों में 1600 रन बनाए हैं।
आकाशदीप
गाबा में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया की लाज बचाने वाले आकाशदीप भी पहली बार मेलबर्न के मैदान पर खेलने के लिए तैयार हैं। आकाशदीप ने तीसरे मैच में भारत की ओर से पहली पारी में 31 रन बनाकर भारत को फॉलोऑन से बचाया था।
इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने 28 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे। इस लिहाज से तेज गेंदबाज ने मेलबर्न टेस्ट के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। आकाश ने अब तक खेले गए 6 टेस्ट मैचों में 13 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
नितीश रेड्डी
21 साल के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अब तक खेले गए मुकाबले में खासा प्रभावित किया है। उन्होंने 3 मैचों में अब तक 44.75 की औसत के साथ 179 रन बनाए हैं। साथ ही इस गेंदबाज ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। नितीश भी पहली बार मेलबर्न की धरती पर खेलने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
6 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
7 hrs agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
8 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
10 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
11 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
11 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
12 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
13 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines