WWE: WWE Saturday Night’s Main Event और Evolution 2025 का आयोजन कुछ ही घंटों बाद होने वाला है. इससे पहले SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले. चौंकाने वाली बात यह है कि फैंस को नए चैंपियन भी मिल गए हैं. वायट सिक्स ग्रुप को लंबे समय बाद बड़ी सफलता मिली है. पिछले साल जून में इस टीम ने धमाकेदार डेब्यू किया था लेकिन बाद में इनकी बुकिंग पर ध्यान नहीं दिया गया. पिछले कुछ हफ्तों से वायट सिक्स ने टैग टीम डिवीजन में अपना दबदबा बनाया. अब जो गेसी और डेक्स्टर लूमिस नए WWE टैग टीम चैंपियन बन गए हैं.
WWE SmackDown में हुआ तगड़ा मैच
SmackDown में स्ट्रीट प्राफिट्स ने वायट सिक्स के जो गेसी और डेक्स्टर लूमिस के खिलाफ WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. मुकाबला बहुत ही जबरदस्त रहा. मोटेंज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस ने टाइटल रिटेन करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई. गेसी और लूमिस को एरिक रोवन का साथ भी मिला. रोवन ने फोर्ड और डॉकिंस का ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश की. मैच का अंत काफी तेजी से हुआ. ऐसा लगा था कि स्ट्रीट प्राफिट्स चैंपियनशिप रिटेन कर लेंगे लेकिन यह नहीं हो पाया. गेसी और लूमिस नए टैग टीम चैंपियन बन गए. जीत के बाद वायट सिक्स ने अपने ही अंदाज में रिंग में जश्न मनाया.
स्ट्रीट प्राफिट्स ने कब जीती थी चैंपियनशिप?
स्ट्रीट प्राफिट्स ने 14 मार्च, 2025 को हुए SmackDown के एपिसोड में बड़ी सफलता हासिल की थी. मोटेंज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस ने DIY के जॉनी गार्गानो और टॉमासो सिएम्पा को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से इनका टाइटल रन जबरदस्त रहा. कई बड़े मौकों पर दोनों ने शानदार अंदाज में टाइटल रिटेन किया. हालांकि, अब कंपनी ने इनके ऊपर भरोसा नहीं जताया है. आपको बता दें डॉकिंस और फोर्ड 119 दिन तक चैंपियन रहे. वैसे इतनी जल्दी इन्हें टाइटल नहीं हारने चाहिए थे लेकिन कंपनी ने कुछ और प्लान बनाया हुआ है. वायट सिक्स के लिए भी खुशी की बात है क्योंकि उन्हें तगड़ा पुश मिल गया है. अब देखना होगा कि गेसी और लूमिस का टाइटल रन कितने दिन तक चलेगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena की वापसी का ऐलान, दुश्मन से आर-पार की जंग में रिंग में मचेगी तबाही
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
20 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines