WarGames: WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर (भारत में 30) को होने वाला है. इसमें होने वाले विमेंस वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. अभी तक इसका बिल्डअप शानदार अंदाज में किया गया है. सबसे बड़ी बात है कि बड़े स्टार्स इसमें हिस्सा लेने वाले हैं. एजे ली अपने करियर में पहली बार वॉरगेम्स मैच में हिस्सा लेने वाली हैं. यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है. खैर अब यह पूरी तरह से तय हो गया है कि विमेंस वॉरगेम्स मैच में कौन-कौन सुपरस्टार इस बार हिस्सा लेंगे.
रिया रिप्ली की टीम में किन स्टार्स को मिला मौका?
रिया रिप्ली की टीम में इयो स्काई, शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस और एजे ली शामिल हैं. फ्लेयर ने पहले नाम वापस ले लिया था. उन्होंने कहा कि वह रिप्ली पर भरोसा नहीं करती हैं. इस हफ्ते SmackDown में एलेक्सा ने फ्लेयर को समझाया. इसके बाद रिप्ली ने भी उनसे पर्सनली बात की. इस वजह से वह मान गईं. वहीं इस हफ्ते Raw का एपिसोड में एजे ने वापसी कर बैकी लिंच का ध्यान भटकाया. एजे की वजह से ही बैकी को विमेंस आईसी चैंपियनशिप खोनी पड़ी. SmackDown में रिप्ली ने कहा कि उनकी टीम में 5वें सदस्य के रूप में एजे शामिल हो रही हैं. हालांकि, इसके बाद बैकी ने ली पर हमला कर दिया था.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Roman Reigns को लेकर किया धमाकेदार ऐलान, Brock Lesnar सहित 5 विरोधियों पर मंडराया खतरा
ओस्का की टीम में कौन-कौन हैं?
ओस्का की हील टीम इस बार काफी खतरनाक लग रही है. उनकी टीम में उनके अलावा नाया जैक्स, लैश लीजेंड, कायरी सेन और बैकी लिंच शामिल हैं. लीजेंड पहली बार वॉरगेम्स मैच में नज़र आएंगी. अभी तक इन सभी ने बेबीफेस टीम पर दबदबा बनाया हुआ है. बैकी ने इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में एजे को धराशाई किया. इसके बाद उन्होंने रिंग में जाकर ओस्का से हाथ मिलाया. बैकी ने बता दिया कि वह वॉरगेम्स मैच में ओस्का की टीम की 5वीं मेंबर होंगी.
ये भी पढ़ें:-3 बड़ी गलतियां जो Triple H ने WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines