Last Time Is Now Tournament: WWE में जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर को लेकर सभी उत्साहित हैं. आगामी 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच एक टूर्नामेंट रखा गया है. इसके पहले राउंड के बड़े मुकाबले हो चुके हैं. कुछ स्टार्स ने अपना दम दिखाकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है. खैर अब एक दिग्गज इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. इंजरी की वजह से सीना को रिटायर करने का उनका सपना टूट गया है.
WWE दिग्गज को लगा बड़ा झटका
Last Time Is Now टूर्नामेंट के पहले राउंड के मैच में शेमस की टक्कर शिंस्के नाकामुरा से हुई थी. दोनों के बीच बड़ा मुकाबला हुआ था. शेमस ने मुकाबले में जीत हासिल कर अगले राउंड में एंट्री की. सभी को लगा था कि उनका जलवा आगे भी देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. WWE ने बताया कि वह कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और वह आगे टूर्नामेंट में नहीं होंगे. आप सभी जानते हैं कि शेमस और सीना का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. उनका इस तरह बाहर होने से फैंस भी जरूर निराश हुए होंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 21 नवंबर, 2025: Cody Rhodes का हाल बेहाल, मेन इवेंट में 10 महिला रेसलर्स ने मचाया बवाल
WWE Raw में शेमस ने जॉन सीना के साथ लड़ा था मैच
Raw का इस हफ्ते का एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था, जिसकी शुरुआत जॉन सीना ने की. उनके सैगमेंट में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखलअंदाजी की. मिस्टीरियो ने सीना के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच की मांग की. सीना इसके लिए तैयार हो गए. मिस्टीरियो ने कहा कि वह सर्वाइवर सीरीज में सीना से टक्कर लेंगे. इसके बाद मिस्टीरियो ने अपने साथी रेसलर्स फिन बैलर और जेडी मैकडॉना के साथ मिलकर सीना पर हमला किया. सीना को बचाने के लिए शेमस और रे मिस्टीरियो हुआ. सीना ने फिर सिक्स मैन टैग टीम मैच का ऐलान किया. सीना ने शेमस और रे के साथ मिलकर जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:-’10 बड़े सितारे…’-WWE Survivor Series 2025 के लिए Triple H ने भरी हुंकार, बड़े मैच का किया ऑफिशियल ऐलान
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
18 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
22 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines