हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE SummerSlam 2026 से पहले Roman Reigns को मशहूर रेसलर ने खूब 'धोया', फैंस से की ये खास अपील

WWE SummerSlam 2026 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इससे पहले रॉलिंस ने रेंस के खिलाफ कड़े शब्दों का प्रयोग किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
WWE स्टार का बयान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. अब एक हफ्ता ही इसके प्रसारण में रह गया है. वहां पर सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. रॉलिंस और रेंस के बीच भिड़ंत हर कोई देखना चाहता है. रेंस को नीचा दिखाने की कोई कसर रॉलिंस नहीं छोड़ रहे हैं. लगातार वो उनकी बेइज्जती कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में रॉलिंस ने अब ओटीसी के लिए कड़े शब्दों का प्रयोग किया है.

WWE स्टार सैथ रॉलिंस का बयान

The Rich Eisen शो में हाल ही में गेस्ट बनकर सैथ रॉलिंस आए. वहां पर उन्होंने रोमन रेंस की बेइज्जती करते हुए कहा, “रोमन रेंस को कितनी तारीफ या पहचान चाहिए. हमें और कितनी बार हाथ उठाकर रेंस को एक्नॉलेज करना होगा. आप किस तरह की तारीफ चाहते हैं. आपको और कितना चाहिए. अब बस भी करो. इससे आगे बढ़ो. हमें समझ गए हैं कि आपके पार रुतबा है. हमने आपको बहुत सम्मान दे दिया है. अब आगे बढ़ने का समय आ गया है”. रॉलिंस ने फैंस से अपील कर दी है कि अब उन्हें रोमन को भूल जाना चाहिए और उन्हें एक्नॉलेज नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: WWE ने SummerSlam 2026 के लिए 2 घातक मैचों का किया ऐलान, 8 रेसलर्स रिंग में तबाही मचाने को तैयार!

विज्ञापन

दोनों कर चुके हैं एक-दूसरे पर हमला

पिछले हफ्ते रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने खूब आतंक मचाया. Raw के एपिसोड में रॉलिंस ने अपना गुस्सा दिखाया. उन्होंने पेडिग्री और स्टॉम्प से रेंस की हालत खराब की. रेंस ने पलटवार किया लेकिन सफलता नहीं मिली. हालांकि, रेंस ने इसके बाद Saturday Night’s Main Event में बदला लिया. वहां पर हुए सैगमेंट में रेंस ने सुपरमैन पंच और स्पीयर से रॉलिंस को धराशाई किया. इन दोनों की राइवलरी अब काफी खतरनाक हो चुकी है. दोनों एक-दूसरे से बहुत नफरत करते हैं. रेंस और रॉलिंस का आमना-सामना अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी होगा. देखना होगा कि वहां पर कौन किसके ऊपर भारी पड़ता है.

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों ने मचाया उत्पात, मौजूदा चैंपियन की शर्मनाक हार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola