हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7 फुट 3 इंच के विशालकाय WWE रेसलर की वापसी से रिंग में मची तबाही, मौजूदा चैंपियन को एक झटके में किया ढेर

WWE रिंग में ओमोस का लंबे समय से जलवा नहीं दिखा है. उन्होंने AAA के कुछ इवेंट्स में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराई है. इस बार उन्होंने वापसी कर मौजूदा चैंपियन को धराशाई किया है.

विज्ञापन
WWE स्टार ने की वापसी

Omos: WWE सुपरस्टार और 7 फुट 3 इंच के ओमोस के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं. उनकी बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया है. WWE रिंग में तो वो पिछले साल से दिखाई नहीं दिए हैं. AAA के इवेंट में जरूर उनकी वापसी इस बार देखने को मिली है. ओमोस अंतिम बार अगस्त 2025 में हुए TripleMania XXXIII में नज़र आए थे. इसके बाद से अब जाकर उनकी एपीयरेंस हुई है.

AAA के इवेंट में ओमोस की एंट्री

लुचा लिब्रे AAA कंपनी को कुछ समय पहले WWE ने खरीद लिया था. अब WWE के कुछ स्टार्स भी वहां पर परफॉर्म करते हैं. इनके इवेंट्स काफी तगड़े होते हैं. WWE मेन रोस्टर के स्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो मौजूदा समय में AAA मेगा चैंपियन हैं. खैर AAA Guerra De Titanes 2025 का आयोजन जबरदस्त अंदाज में हुआ. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले.

Guerra De Titanes 2025 में ड्रेगन ली का मुकाबला एल हिजो डेल वाइकिंगो के साथ हुआ था. इस मैच के दौरान अचानक ओमोस ने एंट्री की. दोनों स्टार्स उन्हें देखकर चौंक गए थे. ओमोस ने रिंग में आकर ड्रेगन ली को लास्ट राइड मूव लगाकर ढेर कर दिया. इस वजह से वाइकिंगो को जीत मिल गई. ड्रेगन ली अभी मेन रोस्टर में एजे स्टाइल्स के साथ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन भी हैं. मैच के बाद ये भी क्लियर हुआ कि ओमोस अब वाइकिंगो और डेरियन रोल्डन के साथ एल ओजो ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 बड़ी गलतियां जो Triple H ने WWE में Roman Reigns के साथ 2026 में नहीं करनी चाहिए

ट्रिपल एच के एरा में ओमोस को नहीं मिली सफलता

विंस मैकमैहन के एरा में ओमोस को तगड़ा पुश मिला था. उन्होंने शुरुआत में एजे स्टाइल्स के बॉडीगार्ड की भूमिका निभाई थी. इसके बाद इन-रिंग एक्शन में भी वो आए. उन्होंने स्टाइल्स के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप जीती. ब्रॉन स्ट्रोमैन, ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. ट्रिपल एच के आने के बाद ओमोस एकदम गायब ही हो गए. उनकी तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: Roman Reigns के 2025 में 4 सबसे खराब मैच जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola