WWE Year Ender: Roman Reigns के 2025 में 4 सबसे खराब मैच जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे

2025 में WWE में रोमन रेंस ने बहुत कम मैच लड़े. बड़े इवेंट्स में ही उनकी बुकिंग की गई. कई बार उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा. आइए उनके कुछ खराब मैचों के बारे में आपको बताते हैं.

WWE

2025 में रोमन रेंस के खराब मैच

WWE Year Ender: WWE में रोमन रेंस के लिए 2025 ज्यादा बढ़िया नहीं रहा. कम ही मैचों का वो हिस्सा रहे. हॉलीवुड की तरफ उनका ज्यादा ध्यान रहा. ट्रिपल एच ने भी उन्हें लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया. सबसे बड़ी बात है कि इस साल रेंस को कुछ तगड़े झटके भी लगे हैं. पॉल हेमन का साथ भी छूट गया है. यहां हम रेंस के 2025 में 4 सबसे खराब मैचों की बात करेंगे जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2025

WWE Royal Rumble 2025 में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा रोमन रेंस भी थे. लंबे समय बाद वो रंबल मैच में एक्शन में दिखे. रेंस ने 16वें नंबर पर एंट्री की थी. मुकाबले में उन्होंने अपनी खूब ताकत दिखाई. सीएम पंक ने उन्हें अचानक एलिमिनेट कर दिया. पंक ने उनके साथ सैथ रॉलिंस को भी बाहर किया था. इसके बाद रिंग के बाहर रॉलिंस ने रोमन के ऊपर जानलेवा हमला किया था. रेंस और उनके फैंस इस रंबल मैच को भूलना चाहेंगे.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 41 नाइट-1

WWE WrestleMania 41 नाइट-1 के मेन इवेंट में सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच मैच हुआ था. ये मैच काफी शानदार रहा था, लेकिन रेंस इसे भूलना चाहेंगे. रोमन को मुकाबले में पॉल हेमन ने धोखा दिया था. रेंस और हेमन का पांच सालों का साथ छूट गया. हेमन ने जब रेंस को लो-ब्लो लगाया, तो सभी हैरान रह गए थे. हेमन की वजह से ही रॉलिंस ने रेंस को पिन करते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन

WWE Crown Jewel 2025

WWE Crown Jewel 2025 में रोमन रेंस का मैच ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ था. ये एक ऑस्ट्रेलियन स्ट्रीट फाइट मैच था. दोनों स्टार्स ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. मुकाबले की तीव्रता देखकर सभी चौंक गए थे. मुकाबले में द उसोज़ और ब्रॉन ब्रेकर ने भी दखल दिया. जे उसो ने एक गलत स्पीयर से रेंस को धराशाई कर दिया था. इस वजह से रेंस को रीड ने पिन करते हुए जीत दर्ज की. रेंस लंबे समय बाद सिंगल्स मैच में पिन हुए. इस खराब बुकिंग के लिए फैंस ने ट्रिपल एच के ऊपर भी आरोप लगाए थे.

WWE Survivor Series 2025

WWE Survivor Series 2025 में रोमन रेंस ने मेंस वॉरगेम्स मैच में हिस्सा लिया था. वो बेबीफेस टीम में शामिल थे. उनके साथ सीएम पंक, द उसोज़ और कोडी रोड्स थे. रेंस और उनकी टीम को द विज़न ग्रुप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. रेंस ने पिछले कुछ सालों में लगातार वॉरगेम्स मैच में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्हें झटक लगा. रोमन और उनके फैंस इस मैच को भी भूलना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ