3 बड़ी गलतियां जो Triple H ने WWE में Roman Reigns के साथ 2026 में नहीं करनी चाहिए

WWE में 2025 में रोमन रेंस ज्यादा खास नहीं कर पाए हैं. उनकी बुकिंग हमेशा गलत तरह की गई. अब कुछ गलतियां उन्हें लेकर ट्रिपल एच ने अगले साल नहीं करनी चाहिए.

WWE

2026 में रोमन रेंस ने बनना चाहिए चैंपियन

Roman Reigns & Triple H: रोमन रेंस के लिए 2025 कुछ खास नहीं रहा है. उनकी बुकिंग विवादों में रही है. उनके ऊपर ट्रिपल एच ने बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया. कुछ बड़े मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ब्रॉन्सन रीड ने तक उन्हें पिन कर दिया. रोमन अब 2026 को शानदार बनाने के मूड में होंगे. यहां हम तीन बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे जो द गेम ने WWE में रेंस के साथ 2026 में नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

रोमन रेंस को ज्यादा ब्रेक नहीं देना चाहिए

रोमन रेंस का शेड्यूल अब पार्ट-टाइमर का हो गया है. इसके बावजूद वो 2025 में ज्यादातर ब्रेक पर ही रहे. किसी बड़े शो में मैच लड़ने के बाद वो गायब हो गए. बीच-बीच में इसके बाद उन्होंने वापसी की. इस तरह की गलती 2026 में नहीं होनी चाहिए. ट्रिपल एच को खुद इस बात का ख्याल रखना चाहिए. 2026 में भी रेंस ब्रेक पर ही रहे, तो फिर उनकी फैन-फॉलोइंग में गिरावट आ सकती है. ट्रिपल एच ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेंगे.

विज्ञापन

रोमन रेंस के होने चाहिए बड़े मुकाबले

2025 में रोमन रेंस ने ज्यादा खास मुकाबलों में हिस्सा नहीं लिया. द विज़न ग्रुप के साथ वो उलझे रहे. ब्रॉन्सन रीड के साथ उनके दो मुकाबले हुए. इससे पहले सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ उनकी लंबी राइवलरी रही. सर्वाइवर सीरीज में भी उनका जलवा ज्यादा देखने को नहीं मिला. ट्रिपल एच को 2026 में इसमें सुधार करना चाहिए. उनके लिए नई कहानी पर काम कर बड़े मैच बुक करने चाहिए. रोमन के अभी WWE में बहुत ड्रीम मैच बचे हुए हैं. इनके ऊपर भी 2026 में ध्यान दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन

रोमन रेंस को बनना चाहिए चैंपियन

2025 में रोमन रेंस का चैंपियन बनना छोड़ दीजिए, वो एक बार भी टाइटल पिक्चर में नहीं रहे. आप सभी को पता है कि 2020 से 2024 तक वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. इस दौरान उन्होंने गजब का काम किया था. ये एक कारण है जिस वजह से रेंस को ज्यादा समय तक टाइटल से दूर नहीं रखा जा सकता है. 2026 में ये गलती ट्रिपल एच ने नहीं करनी चाहिए. रोमन को ट्रिपल एच ने चैंपियन जरूर बनाना चाहिए. ये कहीं ना कहीं बिजनेस के लिए भी अच्छा कदम होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ