हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE स्टार ने छोड़ा रेसलिंग जगत का सबसे बड़ा टाइटल, भावुक होकर फैंस को कहा 'अलविदा'

WWE Raw के एपिसोड में नेओमी ने इस हफ्ते अपने फैंस को बड़ी खबर दी. उन्होंने एक खास कारण से विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया.

विज्ञापन
WWE

Naomi: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. शो में फैंस को तगड़े मैच और सैगमेंट दिखाई दिए. विमेंस वर्ल्ड चैंपियन नेओमी के ऊपर सभी की नजरें थीं. वह अपनी इंजरी के बारे में सभी को बताने वाली थीं. हालांकि, अंत में मामला कुछ और ही नज़र आया. नेओमी ने कहा कि वह प्रेग्नेंट हैं और इस वजह से उन्हें टाइटल छोड़ना पड़ेगा. पहले तो उनकी इस बात को सुनकर सभी चौंक गए थे लेकिन बाद में तालियां भी बजाईं गईं. नेओमी का टाइटल रन मात्र 36 दिन ही चल पाया. इस बात से वह भी काफी निराश दिखीं. उन्होंने रिंग से जाते हुए पूरे विमेंस डिवीजन का खतरनाक धमकी भी दी.

WWE Raw में नेओमी का बड़ा बयान

Raw में एडम पीयर्स ने नेओमी को बुलाया. नेओमी साधारण कपड़ों में रिंग में आईं. उन्होंने दर्शकों के साथ अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी शेयर की. नेओमी ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं. दिग्गज ने कहा कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है. आपको बता दें नेओमी की शादी SmackDown स्टार जिमी उसो से हुई है. पीयर्स ने नेओमी से टाइटल लेने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इसे नहीं दिया. नेओमी ने टाइटल को बीच रिंग में ही छोड़ दिया. चैंपियनशिप छोड़ते वक्त उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे. नेओमी ने यह भी कहा कि ब्लडलाइन जारी है. इसके बाद फैंस ने बेबी उसो के चैंट्स लगाए. नेओमी ने पूरे विमेंस डिवीजन को धमकी देते हुए कहा कि नौ महीने बाद वह वापसी कर बवाल मचाएंगी.

नेओमी ने WWE Evolution 2025 में जीता था टाइटल

आपको बता दें नेओमी ने 2017 में आखिरी बार SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था. इसके बाद से वह टाइटल से दूर ही रहीं. इस साल उन्होंने विमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस हासिल किया. नेओमी ने पिछले महीने हुए Evolution 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट में इयो स्काई और रिया रिप्ली के बीच हुए मैच में ब्रीफकेस कैश-इन कर टाइटल अपने नाम किया. हाल ही में हुए SummerSlam 2025 में नेओमी ने रिप्ली और स्काई को हराकर टाइटल रिटेन किया था. खैर सभी को लगा था कि इस बार उनका टाइटल रन लंबा चलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स, 18 August, 2025: Roman Reigns ने वापसी कर मचाई खलबली, प्रेग्नेंसी के कारण दिग्गज ने छोड़ा टाइटल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola