हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में John Cena के खिलाफ ऐतिहासिक मैच से पहले फेमस यूट्यूबर ने रचाई शादी, शानदार वीडियो आया सामने

WWE में इस समय लोगन पॉल की राइवलरी जॉन सीना के साथ चल रही है. दोनों के बीच बहुत जल्द मैच होने वाला है. इससे पहले पॉल ने अपनी लाइफ का एक बड़ा कदम उठाया है.

विज्ञापन
लोगन पॉल ने की शादी

Logan Paul: WWE में लोगन पॉल एक रेसलर के रूप में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. वह यूट्यूब की दुनिया में भी फेमस हैं. WWE में उन्हें हमेशा तगड़ा पुश मिला. रोमन रेंस के साथ भी उनका मुकाबला हो चुका है. मौजूदा समय में भी बतौर हील उनका काम सभी को पसंद आ रहा है. खैर अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. पॉल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली है और इस पल का इंतजार सभी लंबे समय से कर रहे थे.

WWE स्टार लोगन पॉल ने रचाई शादी

लोगन पॉल ने अपने करियर में एक और बड़ा कदम उठा लिया है. अब वह ऑफिशियल तौर पर पति बन चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनर नीना अगडाल से शादी कर ली है. आपको बता दें पॉल 30 और नीना 33 साल की हैं. 15 अगस्त को इटली के लेक कोमो में दोनों ने शादी की. इनकी शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए. लोगन पॉल के भाई जेक पॉल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा कीं. पॉल और नीना की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है. पॉल ने काली ड्रेस पैंट के ऊपर काली बो टाई और सफेद शूट पहना था. वहीं उनकी पार्टनर ने लेस वेडिंग ड्रेस पहनी थी. पॉल और नीना ने 2023 में सगाई की थी और इसके दो साल बाद शादी करने का फैसला लिया.

WWE Clash in Paris 2025 में होगा बड़ा मैच

Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को फ्रांस में होगा. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. WWE ने कुछ मैचों का ऐलान कर दिया है. लोगन पॉल भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगे. उनका दिग्गज जॉन सीना के साथ मुकाबला होगा. दोनों के बीच फर्स्ट टाइम एवर मैच होने वाला है. कुछ महीने पहले पॉल और सीना ने साथ में टैग टीम मैच में काम किया था लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं. पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में इनके बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 15 August, 2025: Roman Reigns के साथियों का बवाल, Cody Rhodes की बेइज्जती, चैंपियंस पर जानलेवा हमला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola