WWE SmackDown रिजल्ट्स, 15 August, 2025: Roman Reigns के साथियों का बवाल, Cody Rhodes की बेइज्जती, चैंपियंस पर जानलेवा हमला

WWE SmackDown में इस बार तगड़ा एक्शन देखने को मिला. WWE ने शो को रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश की. टॉप स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी.

smak down

SmackDown Results

SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. शुरुआत से लेकर अंत तक शो में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला. Clash in Paris को लेकर बढ़िया बिल्डअप हुआ. विमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. इसके अलावा अन्य स्टार्स ने भी तगड़ा काम किया. मेन इवेंट में टैग टीम मैच हुआ, जिसमें खूब तबाही मची. आइए आपको SmackDown के रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ का सैगमेंट

शो की शुरुआत में सोलो सिकोआ अपने साथियों के साथ आए. इन्हें फैंस ने खूब बू किया. सिकोआ ने कहा कि पिछले हफ्ते SmackDown में सैमी ज़ेन ने उन्हें हराया था लेकिन उन्होंने Raw में इसका बदला लिया. सैमी ज़ेन ने एंट्री की. सैमी ने कहा कि वह यहां सिर्फ बात करने आए हैं. सैमी ने कहा कि वह अब यूएस चैंपियनशिप चाहते हैं. सिकोआ उन्हें वहां से जाने के लिए कहते हैं. इसके बाद सैमी ने ऐलान किया कि अब वह SmackDown का हिस्सा हैं. MFT ने सैमी के ऊपर अटैक किया. उन्हें बचाने जिमी उसो आए. नंबर्स गेम उनके ऊपर भारी पड़ गया. अंत में जेकब फाटू ने एंट्री की और सभी को धराशाई किया.

विज्ञापन

एलेक्सा ब्लिस का मैच और टैग टीम मैच

एलेक्सा ब्ल्सि का मुकाबला पाइपर निवेन के साथ हुआ. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. रिंग के बाहर शार्लेट फ्लेयर, चेल्सी ग्रीन और एल्बा फायर भी मौजूद थी. इन्होंने भी मैच में दखल दिया. ब्लिस का प्रदर्शन मुकाबले में जबरदस्त रहा. अंत में ब्लिस ने रोलअप के जरिए निवेन के ऊपर जीत दर्ज की. मैच के बाद निवेन, चेल्सी ग्रीन और एल्बा फायर ने शार्लेट और एलेक्सा के ऊपर खतरनाक हमला किया.

शो में कार्मेलो हेज और द मिज़ का मुकाबला फ्रेक्जिओम के साथ हुआ. मैच के दौरान वायट सिक्स ग्रुप भी वहां पर मौजूद था. इस मैच में चारों स्टार्स ने तगड़े एक्शन से फैंस का दिल जीता. शो का इसे सबसे अच्छा मैच कहा जाएगा. अंत में मिज़ और हेज ने शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट और टैग टीम मैच

ड्रू मैकइंटायर ने आकर कोडी रोड्स को संबोधित किया. मैकइंटायर ने कहा कि अब उन्हें टाइटल की जरूरत है. उन्होंने कोडी का मजाक बनाया और कहा कि टाइटल के बिना वह कुछ नहीं हैं. मैकइंटायर ने कहा कि पिछले हफ्ते अपने बचाव के चलते उन्होंने रोड्स पर अटैक किया. मैकइंटायर ने रोड्स का जमकर मजाक बनाया. उन्होंने यह भी संकेत दिए कि वह कोडी के टाइटल के खिलाफ अब जाने वाले हैं.

शो में DIY (जॉनी गार्गानो और चैम्पा) और स्ट्रीट प्रॉफिट्स (मोटेंज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस) के बीच तगड़ा मैच हुआ. एक बार फिर इन स्टार्स ने अपने ताबड़तोड़ एक्शन से सभी को हैरान किया. फोर्ट और डॉकिंस की केमिस्ट्री हमेशा की तरह तगड़ी रही. मैच के दौरान रिंगसाइड में केंडिस लेरे और बी-फैब का भी एक्शन देखने को मिला. अंत में फोर्ड ने गार्गानो को फ्रॉग स्प्लैश लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट में MFT (सोलो सिकोआ, जेसी माटेओ, टोंगा लोआ) का मुकाबला सैमी ज़ेन, जेकब फाटू और जिमी उसो के साथ हुआ. इस मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. फाटू ने अपनी फु्र्ती से दुश्मनों की हालत खराब की. उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन भी मिला. मैच का अंत भी शानदार रहा. दखलअंदाजी कर रहे टाला टोंगा को फाटू ने पहले सुपरकिक लगाई और फिर डाइव लगाकर अनाउंस टेबल पर गिरा दिया. सैमी ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने सिकोआ को हैलुवा किक लगाई और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद सैमी, फाटू और उसो ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. रोमन रेंस के साथियों सैमी और जिमी का काम देखकर इस बार सभी ने उनके लिए खूब तालियां बजाईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ