WWE Star Injured: WWE नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 का हाल ही में सफल समापन सऊदी अरब में हुआ. फैंस को तगड़े मुकाबले वहां पर देखने को मिले. वहां पर क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल इयो स्काई और लिव मॉर्गन के बीच हुआ. स्काई ने मैच तो जीत लिया, लेकिन उनके पांव में दिक्कत देखने को मिली. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. वो दर्द से कराह रही थीं. अब उनके समरस्लैम 2026 में होने वाले टाइटल मैच पर खतरा मंडरा गया है.
WWE स्टार इयो स्काई का हुआ बुरा हाल
क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतने के बाद इयो स्काई को समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल गया है. उन्होंने तुरंत ही कह दिया कि वो वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन के खिलाफ जाएंगी. नाइट ऑफ चैंपियंस में मैच के दौरान मॉर्गन ने उन्हें टॉप रोप से धक्का दिया. स्काई की इसके बाद स्टील स्टेप्स पर गलत लैंडिंग हो गई. वहां पर उनके पैर में चोट लग गई. मॉर्गन ने इसका फायदा उठाकर पैर पर हमला किया था.
Raw के लेटेस्ट एपिसोड में मॉर्गन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इयो पर हमला किया. उन्होंने इयो के चोटिल पांव को ही निशाना बनाया. WWE ऑफिशियल्स ने आकर बड़ी मुश्किल से मॉर्गन को वहां से अलग किया. इयो की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वो सही से चल नहीं पा रही थीं. उन्हें बैकस्टेज जाने के लिए टीम की मदद लेनी पड़ी. उनकी चोट आगे जाकर गंभीर होती है तो फिर समरस्लैम में उनके चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है.
ये भी पढ़ें: WWE के 2 स्टार्स को बैकस्टेज हाथापाई करना पड़ा महंगा, Triple H ने बड़ा कदम उठाकर भेज दिया घर
WWE समरस्लैम 2026 में होंगे बड़े मैच
WWE समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर अभी से उत्साहित हैं. कुछ बडे़ मैचों का ऐलान शो के लिए कर दिया गया है. रोमन रेंस की टक्कर सैथ रॉलिंस से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगी. वहीं ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के बीच हैल इन ए सैल मैच रखा गया है. लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच भी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा.
ये भी पढ़ें: Brock Lesnar को ‘तबाह’ करने के लिए WWE रेसलर ने कुर्बान किया टाइटल मैच, SummerSlam में चैंपियन बनने का टूटा सपना!
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines