WWE: WWE विमेंस डिवीजन में क्वीन शार्लेट फ्लेयर का बड़ा नाम है. फ्लेयर ने अभी तक ज्यादातर हील कैरेक्टर ही निभाया है. इस कारण से फैंस हमेशा उन्हें बू करते आए हैं. फेस के रूप में दर्शकों ने उनका कभी साथ नहीं दिया. इसका एक कारण यह भी है उन्हें WWE द्वारा हमेशा तगड़ा पुश दिया गया. खैर अब एक नई स्टडी से पता चला है कि फ्लेयर को किसी अन्य रेसलर या एथलीट की तुलना में अधिक ऑनलाइन नफरत का सामना करना पड़ता है. एक तरह से कहा जाए तो फैंस उन्हें सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर गालियां देते हैं.
शार्लेट फ्लेयर को लेकर बुरी खबर
CryptoManiaks Sports ने इस बार एक मजेदार अध्ययन साझा किया है. इसमें खुलासा किया गया है कि फ्लेयर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल की जाने वाली स्टार हैं. CryptoManiaks Sports ने जानकारी शेयर करते हुए कहा, “हमारी स्टडी के अनुसार शार्लेट फ्लेयर को किसी अन्य रेसलर और एथलीट की तुलना में ऑनलाइन सबसे अधिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. 36.4% निगेटिव रेटिंग के साथ वह पहले नंबर पर हैं. फ्लेयर के बाद उनकी साथी WWE स्टार नाया जैक्स (35.3%) का नंबर है. टॉप-5 में AEW स्टार मर्सिडीज मोने (29.6%), पूर्व AEW और WWE स्टार सराया (29.3%) और टेगन नॉक्स (28.6%) हैं.
WWE Evolution 2025 में होगा बड़ा मैच
आगामी 13 जुलाई को WWE Evolution 2025 होने वाला है. विमेंस डिवीजन के इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कंपनी द्वारा दूसरी बार किया जा रहा है. WWE ने इस शो के लिए बड़े मैचों का ऐलान किया है. शार्लेट फ्लेयर भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगी. Evolution 2025 में राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सेन परेज, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस, काबुकी वॉरियर्स, सोल रुका और जारिया के बीच WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे मैच होगा. ब्लिस और फ्लेयर टैग टीम में काम करती हुई नज़र आएंगी और यह फैंस के लिए बहुत ही शानदार पल होगा. यह भी हो सकता है कि दोनों नए चैंपियन बन जाएं. इस बात की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें:- WWE Saturday Night’s Main Event में होने वाले Goldberg के रिटायरमेंट मैच को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
7 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines