Brock Lesnar: WWE Survivor Series 2025 के आयोजन में अब बहुत कम समय बचा है. 29 नवंबर को फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने अभी तक चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा इस बार ब्रॉक लैसनर भी हैं. डबल केज में उनका बवाल देखने को मिलेगा. खैर आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में द बीस्ट की एक तगड़ी स्ट्रीक खत्म होने वाली है.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की कौन सी स्ट्रीक होगी खत्म?
मेंस वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक की टीम का मुकाबला द विज़न ग्रुप से तय किया गया है. पंक की टीम में उनके अलावा रोमन रेंस, जे उसो, जिमी उसो और कोडी रोड्स हैं. विज़न ग्रुप में ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर हैं. लैसनर ने इस हफ्ते मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए Raw के एपिसोड में वापसी की. उन्होंने पॉल हेमन से हाथ मिलाया. हालांकि, इसके बाद रोमन रेंस ने आकर द बीस्ट को सुपरमैन पंच जड़ दिया.
वॉरगेम्स मैच में टीम बनाकर ब्रॉक लैसनर की 19 साल पुरानी स्ट्रीक खत्म हो जाएगी. 19 साल बाद वर किसी सुपरस्टार के साथ टैग टीम मैच में रहेंगे. लैसनर ने आखिरी बार टैग टीम मैच में 19 फरवरी, 2006 को NJPW Circuit 2006 Acceleration में हिस्सा लिया था. उनके पार्टनर शिंस्के नाकामुरा थे. इसके बाद से कभी भी उन्होंने किसी के साथ मिलकर मैच नहीं लड़ा.
ये भी पढ़ें:-3 चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में Roman Reigns और Brock Lesnar कर सकते हैं
WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर ने कब लड़ा था अंतिम मैच?
ब्रॉक लैसनर ने इस साल SummerSlam 2025 में धमाकेदार वापसी कर जॉन सीना के ऊपर हमला किया था. इसके बाद Wrestlepalooza 2025 में लैसनर और सीना के बीच एक अंंतिम मैच हुआ था. वहां पर द बीस्ट ने मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की थी. उन्होंने सीना को कुल सात एफ-5 लगाए. इसके बाद से लैसनर ने WWE रिंग में मैच नहीं लड़ा है. अब जाकर वह वॉरगेम्स मैच में अपना जलवा दिखाएंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड ने ‘रिटायरमेंट’ का किया ऐलान, सुनहरे करियर का जल्द होगा अंत
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines