हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/‘अदालत में मिलते हैं’, WWE टाइटल गंवाने के बाद बौखलाई Becky Lynch, मैनेजर को धमकी देकर मचाई सनसनी!
WWE
‘अदालत में मिलते हैं’, WWE टाइटल गंवाने के बाद बौखलाई Becky Lynch, मैनेजर को धमकी देकर मचाई सनसनी!
WWE Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच को एजे ली के खिलाफ अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. बैकी अब बहुत गुस्से में हैं. उन्होंने जनरल मैनेजर को खतरनाक धमकी दी है. जानिए उन्होंने क्या कहा?
Becky Lynch: WWE Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच को सफलता नहीं मिली. एजे ली के खिलाफ उन्हें वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. ली ने 11 साल बाद WWE में टाइटल जीता. खैर बैकी लिंच ने अब नया ड्रामा शुरू कर दिया है. उन्होंने जनरल मैनेजर एडम पीयर्स से कुछ मांग की थी. पीयर्स ने साफतौर पर मांग पूरा करने के लिए मना कर दिया. लिंच ने अब अदालत जाने की धमकी दी है. टाइटल गंवाने के बाद वो बौखला गई हैं.
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच का बड़ा बयान
Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच ने एजे ली को धराशाई करने के लिए टर्नबकल निकाल दिया. वो इसे हथियार के रूप में इस्तेमान करना चाहती थी. रेफरी जेसिका कार ने उन्हें ऐसा करने के लिए रोक दिया. बाद में वो खुद ही टर्नबकल का शिकार हो गईं. एजे ने इसका फायदा उठाकर उनके ऊपर जीत हासिल की. बैकी जब टर्नबकल से टकराई तो जेसिका ने मैच जारी रखा. इसी के चलते बैकी ने मांग रखी. उन्होंने कहा कि जेसिका कार को बिना वेतन दिए सस्पेंड किया जाए और ट्रिपल एच के साथ उनकी तस्वीर हटाई जाए.
बैकी का जवाब देते हुए एडम पीयर्स ने कहा कि उन्होंने पूरा फुटेज देख लिया है और इसमें जेसिका की गलती नहीं है. उन्होंने बैकी की मांग को खारिज कर दिया. बैकी ने अब सोशल मीडिया पर एडम पीयर्स को धमकी दी है. बैकी ने कहा, “मैंने तुम्हें आसान तरीके से काम करने का मौका दिया था. अब हम मुश्किल तरीके से काम करेंगे. अब मैं तुमसे अदालत में मिलूंगी”.
बैकी लिंच को WWE WrestleMania 42 में मिल सकता है मौका
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बैकी अभी वुमेंस आईसी चैंपियनशिप का पीछा छोड़ने वाली नहीं हैं. वो एजे ली को रीमैच के लिए कह सकती हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बैकी और एजे की टक्कर WrestleMania 42 में भी हो सकती है. ऐसा हुआ तो फिर ये बैकी के लिए बड़ी बात होगी. वो अपना टाइटल दोबारा हासिल कर सकती हैं.

---विज्ञापन---

I GAVE YOU AN OPPORTUNITY TO DO THINGS THE EASY WAY!!! NOW, WE WILL DO THINGS THE HARD WAY!!! I WILL SEE YOU IN COURT!!! https://t.co/KFdZjoJvVr