WWE Star: WWE फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. 38 साल के अपोलो क्रूज ने 304 दिन बाद रिंग में वापसी कर सभी को सरप्राइज दिया है. आपको बता दें क्रूज इस साल की शुरुआत में इंजरी के कारण बाहर हो गए थे. उनकी चोट काफी गंभीर थी और इस वजह से सही होने में समय लग गया था. क्रूज अब फिट हो चुके हैं. आइए आपको बताते हैं कि क्रूज ने कहां पर धमाकेदार एंट्री कर सभी को खुश किया.
WWE सुपरस्टार अपोलो क्रूज ने किस जगह की वापसी?
WWE में अपोलो क्रूज का बड़ा नाम है और वह कई साल से वहां पर काम कर रहे हैं. खासकर मिड-कार्ड डिवीजन में उन्हें सबसे मजबूत नामों में से एक माना जाता है. बड़े स्टार्स को वह धूल चटा चुके हैं. 2025 की शुरुआत में उन्होंने पेक्टोरल मांसपेशी की सर्जरी कराई. इस वजह से उन्हें एक्शन से दूर होना पड़ा. क्रूज हाल ही में AAA Alianzas इवेंट में नज़़र आए. वहां पर उनका सिंगल्स मुकाबला लिंस डोरैडो के साथ हुआ. तगड़े मैच में अपोलो ने जीत दर्ज की. अपोलो SmackDown का हिस्सा हैं. बहुत जल्द वह ब्लू ब्रांड में बवाल मचाते हुए नज़र आ सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर उनके फैंस को बहुत खुशी होगी.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड ने ‘रिटायरमेंट’ का किया ऐलान, सुनहरे करियर का जल्द होगा अंत
WWE रिंग में अपोलो क्रूज ने कब लड़ा था अंतिम मैच
WWE रिंग में जनवरी, 2025 तक अपोलो क्रूज एक्टिव थे. मिड-कार्ड डिवीजन में वह बड़े मुकाबलों का हिस्सा रहे. उनके अंतिम विरोधी जॉनी गार्गानो थे. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ था. मैच में टॉमासो सिएम्पा ने भी दखल देकर जॉनी को जीत दिलाने की कोशिश की. क्रूज की मदद करने के लिए मोटर सिटी मशीन गन्स ने एंट्री की. इनकी वजह से ही मैच में अपोलो को जीत मिली. खैर अब देखना होगा कि ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वह फिर कब से अपना जलवा दिखाएंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 में Brock Lesnar की 19 साल लंबी स्ट्रीक का होगा अंत, 2006 के बाद पहली बार लड़ेंगे बड़ा मैच
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
15 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines