WWE Raw Results: WWE Elimination Chamber 2026 के बाद Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत ही मजेदार रहा. कंपनी ने पहले ही कुछ मुकाबलों का ऐलान कर दिया था. जबरदस्त सैगमेंट भी देखने को मिले. रोमन रेंस ने वापसी की. शुरुआत में सैथ रॉलिंस ने वापसी कर खूब बवाल मचाया. मेन इवेंट भी शानदार हुआ. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को बहुत चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
द विज़न का सैगमेंट
पॉल हेमन, ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल ने रिंग में कदम रखा. पहले हेमन ने सैथ रॉलिंस को धमकी दी. इसके बाद लोगन और थ्योरी ने भी अपनी बात रखी. अचानक रिंग में कुछ मास्क मैन ने एंट्री की. थ्योरी और लोगन उनके पीछे भागे. सैथ रॉलिंस ने रिंग में आकर हेमन पर पहले चेयर से हमला किया और फिर स्टॉम्प लगा दिया. बैकस्टेज हेमन को एबुंलेंस से ले जाया गया. इस दौरान जिमी उसो ने आकर थ्योरी पर हमला किया.
गुंथर का मैच
गुंथर का मुकाबला ड्रेगन ली से हुआ. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. ली ने गुंथर को कड़ी टक्कर दी. द रिंग जनरल ने ली की खूब बेइज्जती की. अंत में बड़ी मुश्किल से गुंथर ने ली को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाया और जीत दर्ज की. गुंथर ने इस दौरान ली का मास्क भी निकाल दिया था.
एजे ली का सैगमेंट
एजे ली ने वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के साथ एंट्री की. उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया. उन्होंने बैकी लिंच का भी मजाक बनाया. ली ने कहा कि वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहती हैं और बिल्कुल भी टाइम खराब नहीं करना चाहती. ली ने रेसलमेनिया 42 के लिए पूरे विमेंस डिवीजन को ओपन चैलेंज दिया.
ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो का मैच
ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो का मैच रायो अमेरिकानो से हुआ. इस मैच में रायो को उनके साथियों का खूब साथ मिला. सभी ने रिंग में दखलअंदाजी की. ऑरिजनल ने सभी को बड़ी मुश्किल से संभाला. अंत में ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की.
रुसेव का सैगमेंट
रुसेव ने अनाउंस टेबल पर आकर ओबा फेमी को चुनौती दी. रुसेव ने फेमी को बाहर आने के लिए कहा. फेमी रिंग में आए और रिंग में ब्रॉल देखने को मिला. फेमी और रुसेव ने एक-दूसरे पर हमला किया. अंत में फेमी का दबदबा देखने को मिला. बहुत जल्द दोनों के बीच तगड़ा मैच हो सकता है.
जिमी उसो का मैच
जिमी उसो का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ. ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. लोगन पॉल ने मैच में दखलअंदाजी की. रेफरी ने मैच रोक दिया. पॉल और थ्योरी ने मिलकर जिमी पर हमला किया. जिमी को बचाने के लिए जे उसो आए. जे और जिमी ने बैशाखी से दोनों पर हमला किया और अंत में थ्योरी को वन-डी मूव लगाया.
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
शो में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने पेंटा के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने अपने तगड़े हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. रिंगसाइड में फिन बैलर और जेडी मैकडॉना भी बैठे हुए थे. पेंटा को मैच में फैंस न खूब चीयर किया. मैच में मिस्टीरियो का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने पेंटा का मास्क निकालने की कोशिश की. डॉमिनिक ने जेडी से हथोड़ा मांगा, लेकिन बैलर ने मना कर दिया. पेंटा ने रिंग के बाहर बैलर और जेडी को धराशाई कर दिया. रिंग के अंदर पेंटा ने मिस्टीरियो को मैक्सिकन डिस्ट्रायर लगाया और पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया.
मेन इवेंट
रोमन रेंस ने एंट्री की. उन्होंने सभी से उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा. तुरंत ही सीएम पंक भी आ गए. दोनों के बीच बहस हुई. रेंस ने पंक का मजाक उड़ाया. रेंस ने रेसलमेनिया में उन्हें हराकर रिटायर करने की बात कही. रेंस ने पंक को झूठा इंसान कहा. पंक ने रेंस को करारा जवाब दिया. पंक ने रेसलमेनिया में रेंस को दफन करने की बात कही. अंत में पंक ने रोमन की धज्जियां उड़ाते हुए उनके पिता का मजाक बनाया. पंक वहां से चले गए. रेंस रिंग में काफी गुस्से में नज़र आए.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Seth Rollins ने 60 साल के Paul Heyman को किया लहुलूहान, चेयर और स्टॉम्प से धज्जियां उड़ाकर लिया बदला