Hulk Hogan Was Battling Cancer: WWE दिग्गज हल्क होगन का पिछले गुरुवार फ्लोरिडा में निधन हो गया। वो 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। उस समय खबर सामने आई थी कि हल्क की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। अब होगन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वो लंबे समय से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे।
WWE दिग्गज हल्क होगन कर रहे थे कैंसर से लड़ाई
पेज सिक्स ने अपनी रिपोर्ट में हल्क होगन के निधन पर बात की और बताया कि वो लंबे समय से कैंसर की जंग लड़ रहे थे। इसके बारे में किसी को पता नहीं था। उन्होंने बताया कि AFib की समस्या थी, जिसके कारण लगातार दिल की धड़कन में उतार-चढ़ाव आ रहा था और निधन से पहले वो कैंसर का भी शिकार थे। रिपोर्ट में कहा गया, ‘रिकॉर्ड के अनुसार, पूर्व WWE सुपरस्टार का ल्यूकीमिया CLL में भी इतिहास रहा था। यह एक प्रकार का कैंसर है, जिससे वाइट ब्लड सेल्स में दिक्कत होती है, इसे लिम्फोसाइट्स बोलते हैं।’
हल्क होगन ने कैंसर की बात छुपाई
होगन के स्वास्थ्य को लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं थी। फैंस को यह महसूस हो रहा था कि होगन फिट हैं लेकिन असल में ऐसा नहीं था। होगन कैंसर से लड़ रहे थे और उनकी हालत मई 2025 में हुई गर्दन की सर्जरी के बाद और भी खराब हो गई। उन्हें बाद में दिल की समस्या हुई और वो 71 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए।
हल्क होगन को WWE ने दिया ट्रिब्यूट
हल्कस्टर के निधन के बाद WWE ने अपने तीनों शोज SmackDown, Raw और NXT में उन्हें ट्रिब्यूट दिया। होगन के लिए 10 बेल सेल्यूट का आयोजन किया गया और कई सारे सुपरस्टार्स की आंखों से आंसू भी छलके। WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग की सफलता में होगन का काफी बड़ा हाथ है। उन्होंने WWE को लोकप्रिय करने में अहम किरदार निभाया था। बाद में भले ही होगन कुछ विवादों में आए लेकिन उनका रेसलिंग में योगदान कोई नहीं भूल पाएगा।
ये भी पढ़ें:- पूर्व WWE चैंपियन Cody Rhodes का AEW में कई बार किया गया अपमान, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines