WWE Legend: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. 18 और 19 अप्रैल को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है. WWE और रेसलिंग जगत ने डेनिस कॉन्ड्रे के रूप में एक और दिग्गज को खो दिया है. इस न्यूज के बाद शोक की लहर दौड़ गई है. कॉन्ड्रे ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा.
डेनिस कॉन्ड्रे ने किया जबरदस्त काम
डेनिस कॉन्ड्रे का रेसलिंग करियर जबरदस्त रहा. वो मिडनाइट एक्सप्रेस नाम की खतरनाक टैग टीम का हिस्सा थे. उनके साथ बॉबी ईटन भी थी. इस ग्रुप को जिम कॉर्नेट ने मैनेज किया था. मिडनाइट एक्सप्रेस ने 1980 के दशक में तगड़ा काम किया था. रॉक एन रोल एक्सप्रेस के साथ इनकी तगड़ी राइवलरी रही थी. इनके मुकाबले को आज भी याद किया जाता है. बुरी बात ये है कि मिडनाइट एक्सप्रेस को अभी तक हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं किया गया है. कॉन्ड्रे ने 1973 में प्रोफेशनल रेसलिंग की शुरुआत की थी. 2011 में उनका करियर खत्म हुआ. अपने करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं. कॉन्ड्रे ने WWE और AEW सहित बड़ी कंपनियों में काम किया है. WCW में कॉन्ड्रे को कुछ समय के लिए पॉल हेमन ने भी मैनेज किया था.
ये भी पढ़ें:-WWE स्टार ने टाइटल हारने के बाद Roman Reigns का उड़ाया मजाक, चौंकाने वाला बयान देकर पूर्व ट्राइबल चीफ को दिखाया आईना
AEW ने दिया ट्रिब्यूट
डेनिस कॉन्ड्रे के निधन पर AEW ने भी दुख जताया है. AEW ने खास संदेश साझा करते हुए कहा, “AEW और रेसलिंग वर्ल्ड दिग्गज मिडनाइट एक्सप्रेस के दो सदस्यों में से एक डेनिस कॉन्ड्रे के निधन पर शोक व्यक्त करता है. इस कठिन समय में हम उनके परिवार, मित्रों और फैंस के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं”.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar के होने वाले भयंकर मैच का नतीजा हुआ लीक! द बीस्ट के फैंस के लिए बुरी खबर
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
14 hrs agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
17 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
3 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
4 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
4 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
5 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
9 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
9 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines