Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE स्टार को रिहर्सल का वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा, Triple H ने ऐसा जुर्माना ठोका कि जिंदगी भर होगा पछतावा!

WWE के फेमस स्टार को इस बार बड़ा झटका लगा है. उन्होंने बैकस्टेज एक नियम का उल्लंघन किया. कंपनी ने इसके लिए उनके ऊपर भारी जुर्माना लगा दिया है. WWE ने उन्हें सबक सिखाने के लिए कठोर कदम उठाया है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 23, 2026 12:50
WWE ने उठाया बड़ा कदम

WWE Fined Tama Tonga: WWE में इस समय टामा टोंगा के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. उन्होंने हाल ही में WWE का नियम तोड़ा है. कंपनी ने भी उन्हें सबक सिखाने के लिए हजारों का जुर्माना ठोक दिया है. टामा को अब जिंदगी भर पछतावा होगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. दरअसल टामा ने हाल ही में SmackDown के एक एपिसोड से पहले रिहर्सल का वीडियो पोस्ट कर नियम का उल्लंघन किया. इसके बाद टामा मुश्किल में फंस गए. WWE ने उनके प्रति कड़ा रूख अपनाया.

WWE ने टामा टोंगा के ऊपर कितना जुर्माना लगाया?

आप सभी जानते हैं कि WWE अपने नियमों के लिए बहुत सख्त है. बैकस्टेज की कोई भी खबर कभी लीक नहीं की जाती है. कंपनी गोपनीयता बनाए रखने के लिए सावधानी रखती है. बैकस्टेज की का कोई भी सैगमेंट किसी के द्वारा ऑनलाइन लीक नहीं किया जा सकता है. किसी ने ऐसा किया तो फिर वो मुश्किलों में फंस जाता है. टामा टोंगा ने भी बड़ी गलती कर दी.

---विज्ञापन---

Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार टामा टोंगा पर भारी जुर्माना लगाया है. कहा गया है कि टोंगा को सबक सिखाने के लिए कंपनी ने हजारों का जुर्माना उनके ऊपर लगाया है. कंपनी द्वारा सटीक रकम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है. टामा ने ज्यादा लंबा वीडियो अपलोड नहीं किया था.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns-Brock Lesnar अपने विरोधियों को करेंगे तहस-नहस, टाइटल मैचों का ऐलान, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

टामा टोंगा को WWE SmackDown में लगा झटका

20 मार्च 2026 को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में जेसी माटेओ और टामा टोंगा ने आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इनके बीच मुकाबला अच्छा हुआ. मैच में वायट सिक्ट और MFT ग्रुप ने दखलअंदाजी की. इसका फायदा ट्रुथ और प्रीस्ट को मिला. दोनों ने टामा और माटेओ को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. हार के बाद बैकस्टेज टामा की सोलो सिकोआ के साथ भी बहस हुई.

ये भी पढ़ें:-‘परिवार से पंगा मत लो’, WWE Raw में एंट्री से पहले Roman Reigns का खौला खून, दुश्मन को दी चेतावनी

First published on: Mar 23, 2026 12:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.