Roman Reigns-Brock Lesnar अपने विरोधियों को करेंगे तहस-नहस, टाइटल मैचों का ऐलान, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

इस हफ्ते WWE Raw पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. WWE ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी बवाल मचाएंगे. जानिए कौन से मैच रेड ब्रांड में होंगे.

WWE

WWE Raw

WWE Raw: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है. ऐसे में सभी वीकली शो बहुत महत्वपूर्ण हैं. Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही मजेदार होने वाला है. फैंस को बड़ी चीजों के साथ सरप्राइज मिलने वाले हैं. WWE ने शो को शानदार बनाने के लिए बड़े ऐलान पहले ही कर दिए थे. रेड ब्रांड का शो मैसाचुसेट्न के बॉस्टन स्थित टीडी गार्डन से लाइव प्रसारित होगा. WrestleMania 42 का बिल्डअप होना तय है. स्टोरीलाइन को बेहतरीन अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक मचाएंगे बवाल

WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी काफी पर्सनल हो गई है. पिछले हफ्ते रेंस ने पंक को बुजुर्ग कह दिया था. इससे पहले पंक ने कहा था कि वो रेंस को उनके दिवंगत पिता के बगल में दफनाएंगे. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में भी दोनों का आमना-सामना होगा. पंक और रेंस के बीच इस बार ब्रॉल हो सकता है. फैंस भी अब ये चीज देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर को WrestleMania 42 का विरोधी मिल गया है. ओबा फेमी के साथ उनका मैच होगा. पिछले हफ्ते फेमी ने आकर लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब दिया था. इतना ही नहीं लैसनर को फेमी ने उठाकर रिंग में पटक भी दिया. इस पल को देखकर फैंस खुश हो गए थे. Raw में इस हफ्ते लैसनर एंट्री करेंगे. वो फेमी द्वारा किए गए अटैक पर बयान देंगे. हो सकता है कि इस बार फेमी की हालत लैसनर खराब कर दें.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns की खैर नहीं! WWE चैंपियन ने शानदार फिजिक की तस्वीर पोस्ट कर भरी हुंकार, WrestleMania में मचेगा बवाल

विज्ञापन

WWE Raw में होंगे बड़े मैच

WWE Raw में इस हफ्ते बड़े मुकाबले होने वाले हैं. ग्रेसन वॉलर की टककर जे’वॉन एवंस के साथ होगी. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. बेली और लायरा वैल्किरिया का मैच काबुकी वॉरियर्स के साथ बुक किया गया है. द उसोज़ अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को द विज़न के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. वहीं पेंटा और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा.

ये भी पढ़ें:-दिवंगत Hulk Hogan के दोस्त को 2026 के WWE हॉल ऑफ फेम में किया जाएगा शामिल, Triple H हुए गदगद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ