Roman Reigns की खैर नहीं! WWE चैंपियन ने शानदार फिजिक की तस्वीर पोस्ट कर भरी हुंकार, WrestleMania में मचेगा बवाल

WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच बढ़िया मैच होगा. इससे पहले पंक ने इंस्टाग्राम पर एक जबरदस्त तस्वीर पोस्ट की है.

WWE

रोमन रेंस के दुश्मन की आई खास तस्वीर

CM Punk & Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 में एक बहुत बड़ा मैच होने वाला है. नाइट-2 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना. दोनों की राइवलरी काफी पर्सनल हो गई है. खैर इससे पहले पंक अपनी फिजिक पर खूब ध्यान दे रहे हैं. इस बार उन्होंने अपनी गजब की बॉडी दिखाकर रेंस को डराया है. रेंस के खिलाफ टाइटल रिटेन करने के लिए पंक जिम में बहुत मेहनत कर रहे हैं.

विज्ञापन

WWE चैंपियन सीएम पंक ने पोस्ट की तस्वीर

सीएम पंक ने पिछले साल नवंबर में जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा है. फाइटिंग चैंपियन की तरह वो काम कर रहे हैं. पंक को पता है कि रेंस के खिलाफ उन्हें आसानी से जीत नहीं मिलेगी. इस वजह से ही वो मेहनत करने में लगे हैं. पंक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गजब की बॉडी के साथ तस्वीर पोस्ट की है. इस बार उनके शोल्डर काफी तगड़े लग रहे हैं. पंक इसके जरिए रोमन रेंस को बताना चाह रहे हैं कि वो किसी से डरने वाले नहीं हैं. पंक के बाइसेप्स भी धमाकेदार लग रहे हैं.

विज्ञापन

WWE Raw में हुए शानदार सैगमेंट

Raw के कुछ एपिसोड में सीएम पंक और रोमन रेंस का आमना-सामना हो चुका है. दोनों ने एक-दूसरे पर कड़े आरोप लगाए. पंक ने रेंस के दिवंगत पिता का नाम भी लिया. पंक ने रेंस से कहा कि वो उन्हें दिवंगत सिका अनोई के बगल में दफन करेंगे. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी पंक और रेंस के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. इस बार रेंस ने पंक को बुजुर्ग कह दिया. इसके बाद पंक को गुस्सा आ गया था. उन्होंने रेंस को धक्का देकर नीचे गिरा दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ