WWE Money in the Bank 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank 2026 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने 1 और 2 अगस्त को समरस्लैम का आोयजन कराया था. इसके बाद से अभी तक कोई भी इवेंट नहीं हुआ है. सीधे 10 अक्टूबर को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. हमेशा की तरह इस बार भी शो में बड़े मैच रखे जाएंगे. मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. जो भी जीतेगा उसे फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है. वीकली शो में Money in the Bank 2026 का बिल्डअप चल रहा है. कहानियों को अच्छे अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. आपको हम बताते हैं कि अभी तक कंपनी ने शो के लिए कौन-कौन से मुकाबले बुक किए हैं.
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच
रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच Money in the Bank 2026 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही है. समरस्लैम के बाद नाइट ने रेंस को मैच के लिए चुनौती पेश की थी. रेंस ने इसके लिए हां नहीं कहा. नाइट ने लगातार रेंस को परेशान किया. कुछ हफ्ते पहले रेड ब्रांड के शो में नाइट ने रेंस को बीएफटी लगाया. इसके बाद रेंस ने कहा कि वो अब Money in the Bank 2026 में बिजनेस संभालेंगे. कंपनी ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. नाइट दावा कर चुके हैं कि वो इस बार रेंस के टाइटल रन का अंत करेंगे.
ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों पर जानलेवा हमला, मेन इवेंट में मची तबाही
ओबा फेमी का मैच
ओबा फेमी का मुकाबला Money in the Bank 2026 में ब्रॉन्सन रीड के साथ होगा. वापसी के बाद से रीड ने फेमी को काफी परेशान किया है. फेमी ने कह दिया है कि वो टक्कर लेने के लिए तैयार हैं. रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में फेमी कॉन्ट्रैक्ट लेकर आए थे. उसमें रीड ने भी साइन किया. इसके बाद दोनों का मैच ऑफिशियल कर दिया गया. दोनों के बीच कंपनी में पहली बार मैच देखने को मिलेगा.
वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
स्टेफनी वकेर ने कुछ हफ्ते पहले एक लाइव इवेंट में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने लिव मॉर्गन को हराया था. वहां पर थोड़ा बहुत बैकी लिंच ने वकेर का साथ दिया था. बैकी और मॉर्गन दोनों टाइटल के पीछे पड़ी हुई है. वकेर ने दोनों को मैच दे दिया है. अगले हफ्ते बैकी और मॉर्गन के बीच मैच होगा. जो भी जीतेगा उसे Money in the Bank 2026 में वकेर के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिल जाएगा. वैसे उम्मीद के मुताबिक Money in the Bank 2026 में ट्रिपल थ्रेट मैच ही देखने को मिलेगा.
मेंस लैडर मैच
मेंस लैडर मैच में ब्रॉन ब्रेकर, जे’ वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स, पेंटा और सीएम पंक ने अभी तक क्वालिफाई किया है. एक और स्टार इस लिस्ट में शामिल होगा. ये मुकाबला मनी इन द बैंक ब्रीफकेस के लिए होगा. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा. इस कॉन्ट्रैक्ट को वो आगे जाकर किसी चैंपियनशिप के ऊपर कैश-इन कर सकता है.
वुमेंस लैडर मैच
वुमेंस लैडर मैच में भी खूब बवाल देखने को मिलेगा. सोल रुका, लोला वाइस, जेसी ज़ेन, रॉक्सन परेज और लैश लीजेंड ने अभी तक मुकाबले में एंट्री की है. एक और रेसलर इस मुकाबला का हिस्सा बनेगी. इसका खुलासा बहुत जल्द हो जाएगा. इस बार यंग रेसलर्स को मैच में मौका दिया गया है. देखना होगा कि किस रेसलर की जीत होगी.
ये भी पढ़ें: 40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
6 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines