हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में Randy Orton के खतरनाक मैच का ऐलान, 11वीं बार फेमस स्टार से होगी टक्कर

WWE Saturday Nights Main Event का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. कंपनी ने इसके लिए एक बहुत बड़े मैच की घोषणा कर दी है, जिसमें रैंडी ऑर्टन का जलवा देखने को मिलेगा

विज्ञापन

WWE: WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते ड्रू मैकइंटायर ने धमाकेदार वापसी की. नए अंदाज में वह नजर आए. उन्होंने कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का मजाक बनाया. हालांकि, चीजें उनके अनुसार नहीं चल पाईं. ऑर्टन ने हमेशा की तरह मौके का फायदा उठाकर उन्हें आरकेओ लगा दिया.

ऑर्टन के आरकेओ से मैकइंटायर काफी गुस्से में थे. उन्होंने बैकस्टेज इसकी भड़ास निकाली, जिसके बाद उनका मैच भी तय कर दिया गया. अब लंबे समय बाद वह इन-रिंग एक्शन में नजर आने वाले हैं. वापस आने के तुरंत बाद ही उन्हें बड़ा मैच मिल गया है, जहां पर वह बदला ले सकते हैं.

ड्रू मैकइंटायर का मैच हुआ तय

ड्रू मैकइंटायर ने 41 दिन बाद WWE रिंग में वापसी की. अंतिम बार वह 25 मई, 2025 को हुए Saturday Night’s Main Event में नजर आए थे. वहां पर स्टील केज मैच में उन्हें डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. SmackDown के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने ड्रू की हालत खराब की. इसके बाद ड्रू ने बैकस्टेज जनरल मैनेजर निक एल्डिस से बात की. उन्होंने ऑर्टन के खिलाफ मैच मांगा. एल्डिस ने भी दोनों के बीच मैच को ऑफिशियल कर दिया.

विज्ञापन

आपको बता दें आगामी 12 जुलाई को होने वाले Saturday Night’s Main Event में ऑर्टन और मैकइंटायर के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों के बीच 11वीं बार WWE रिंग में मुकाबला होगा. वैसे दोनों के बीच मुकाबले में मजा बहुत आएगा. ड्रू और ऑर्टन तगड़े रेसलर हैं और बढ़िया मैच देने की पूरी क्षमता रखते हैं.

WWE Night of Champions में रैंडी ऑर्टन को मिली थी हार

हाल ही में सऊदी अरब में Night of Champions प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में रैंडी ऑर्टन का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. अंत में कोडी को जीत मिली. हार के बाद काफी गुस्से में ऑर्टन नजर आए.

विज्ञापन

SmackDown के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने Night of Champions में मिली हार के बारे में बात की. हालांकि, उन्होंने कोडी रोड्स के प्रति अपना सम्मान भी दिखाया. कुछ लोगों का मानना था कि कोडी के ऊपर ऑर्टन हील टर्न लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. आगे जाकर जरूर इस चीज की संभावना बन सकती है.

ये भी पढ़ें:-WWE में Randy Orton के खतरनाक मैच का ऐलान, 11वीं बार फेमस स्टार से होगी टक्कर

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola