WWE WrestleMania 42: WWE द्वारा सालों से फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. कंपनी द्वारा पूरे साल बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट भी कराए जाते हैं, जिनमें होने वाले मैचों का बिल्डअप वीकली शोज Raw और SmackDown में होता है. WWE का साल का सबसे बड़ा इवेंट WrestleMania होता है. इसका आयोजन हमेशा अप्रैल में होता है. इसे देखने के लिए पूरी दुनिया उत्सुक रहती है. हर रेसलर का सपना इस इवेंट में परफॉर्म करने का होता है. कंपनी द्वारा इसका आयोजन भव्य तरीके से किया जाता है. खैर हम आपको यहां बताएंगे कि 2026 का WrestleMania कब और कहां होने वाला है.
WWE WrestleMania 42 कब और कहां होगा?
पहले WrestleMania सिर्फ एक दिन की होती थी, लेकिन 2020 से इसका आयोजन दो दिन का होता है. दो दिन में बारह से ज्यादा मैच होते हैं. 2026 में WrestleMania का 42वां संस्करण होने वाला है. ये शनिवार, 18 अप्रैल और रविवार, 19 अप्रैल को लास वेगास में नेवादा के पैराडाइज स्थित एलियेंट स्टेडियम से प्रसारित होगा. भारत में WrestleMania 42 रविवार, 19 अप्रैल और सोमवार, 20 अप्रैल को लाइव आएगा. इस शो में Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. WrestleMania 41 का आयोजन भी एलियेंट स्टेडियम में हुआ था. कंपनी को वहां पर बिजनेस के मामले में जबरदस्त सफलता मिली थी. WWE ने इस वजह से ही 2026 का WrestleMania भी एलियेंट स्टेडियम में कराने का फैसला लिया. सबसे बड़ी बात है कि ये पहला WrestleMania होगा, जिसका अमेरिका में ESPN पर प्रसारण होगा. भारतीय फैंस मेगा इवेंट को Netflix पर लाइव देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Randy Orton की ‘क्रूरता’, दिवंगत रेसलर को जिंदा जलाकर मचाई थी खलबली, खतरनाक नजारा देख सहमे फैंस
WWE WrestleMania 42 के मेन इवेंट में कौन से मैच होंगे?
WWE ने ये भी क्लियर कर दिया है WrestleMania 42 के मेन इवेंट में कौन से मैच होंगे. नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ऑर्टन ने हाल ही में मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर WrestleMania 42 में वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया. वहीं नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इन दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर WrestleMania 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त किया था.
ये भी पढ़ें:-The Great Khali ने WWE दिग्गज Brock Lesnar को मैच के लिए दी खुली चुनौती, रिंग में हाल बेहाल करने का किया दावा
संबंधित खबरें
Roman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
11 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
1 day agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
2 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
2 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
7 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
7 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
8 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
8 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines