The Great Khali ने WWE दिग्गज Brock Lesnar को मैच के लिए दी खुली चुनौती, रिंग में हाल बेहाल करने का किया दावा

WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने इस बार ब्रॉक लैसनर के साथ मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि वो लैसनर के साथ काम करना चाहते हैं. उन्होंने द बीस्ट को चेतावनी भी दी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

द ग्रेट खली का बड़ा बयान

The Great Khali: WWE में 2006 से 2014 तक एक्टिव होकर शानदार काम किया. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. सबसे पहले उन्होंने द अंडरटेकर के साथ ही टक्कर ली थी. 2007 में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. 2014 के बाद से रिंग में बहुत कम बार खली नज़र आए. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. खैर खली ने इस बार ब्रॉक लैसनर को मैच के लिए ललकारा है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वो द बीस्ट का सामना करना चाहते हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज द ग्रेट खली का बड़ा बयान

हाल ही में द ग्रेट खली ने Monopoly Events के जमाल नियाज से बातचीत की. वहां पर उनसे पूछा गया कि अगर वो WWE में वापसी करते हैं तो किससे मुकाबला करना चाहेंगे. उनसे कहा गया कि क्या वो किसी ओबा फेमी जैसे युवा रेसलर से या फिर ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज से लड़ना चाहेंगे. खली ने तुरंत ही द बीस्ट का नाम लिया. उन्होंने कहा, “हां बिल्कुल मैं वापस आया तो ब्रॉक लैसनर का सामना करना पसंद करूंगा. मुझे लैसनर के साथ काम करना बहुत पसंद है. तो एक दिन मैं आऊंगा और लैसनर को जबरदस्त झटका दूंगा”.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बडे़ मैचों का ऐलान हो चुका है. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगे. उनका सामना ओबा फेमी के साथ होने वाला है. Raw के हालिया एपिसोड में फेमी ने आकर लैसनर को धराशाई किया. फेमी ने लैसनर की छाती पर पांव रखा और रेसलमेनिया के लोगो की तरफ इशारा किया. कंपनी ने भी जल्द ही दोनों के बीच मैच ऑफिशियल कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ