हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Raw ऑफ-एयर होने के बाद फैंस ने लगाए Roman Reigns के जयकारे, देखें वीडियो

WWE Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. फैंस ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. उनका जलवा शो ऑफ-एयर होने के बाद भी जारी रहा.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार रहा. शो में शानदार मुकाबले हुए. अंत बहुत ही जबरदस्त रहा क्योंकि रोमन रेंस ने वापसी की. उन्होंने अपने दुश्मनों को ढेर कर सीएम पंक और जे उसो को बचाया. रेसलमेनिया 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रेंस के ऊपर हमला किया था. इसके बाद से WWE टीवी पर रेंस नज़र नहीं आए थे. अब जाकर वह वापस आए हैं. खैर रेड ब्रांड में रेंस की एंट्री देखकर फैंस खुश हो गए. सभी ने उनके नाम के चैंट्स लगाए. शो ऑफ-एयर होने के बाद भी एरीना का माहौल जबरदस्त रहा, जिसका अब खास वीडियो सामने आ गया है.

WWE Raw ऑफ-एयर होने के बाद क्या हुआ?

Raw के मेन इवेंट में SummerSlam 2025 में गुंथर के प्रतिद्वंदी को लेकर गौंटलेट मैच हुआ था. मुकाबला सीएम पंक ने जीता. मैच खत्म होने के बाद पंक और जे उसो के ऊपर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने हमला किया. रीड दोनों के ऊपर सुनामी लगाने वाले थे लेकिन इसस पहले रोमन रेंस ने वापसी की. उन्होंने रीड और ब्रेकर को जबरदस्त स्पीयर लगाया. रेंस ने रीड को धमाकेदार स्पीयर भी दिया.

आप सभी जानते हैं कि WWE यूनिवर्स द्वारा रेंस का हमेशा गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है. Raw में भी कुछ ऐसा ही दिखा. शो के आखिरी मोमेंट्स में रोमन, रोमन रेंस के जोरदार नारे लगे. शो ऑफ-एयर होने के बाद रोमन ने इस पल का पूरा आनंद उठाया. उन्होंने रिंग कॉर्नर पर चढ़कर हाथ ऊपर किया. फैंस ने उनके नाम के जबरदस्त अंदाज में चैंट्स लगाकर एक्नॉलेज किया.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2025 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. WWE द्वारा कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. अब यह बात पक्की हो गई है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिलेगा. सवाल यह खड़ा हो रहा है कि उनका मैच किसके साथ होगा. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रॉन ब्रेकर से उनकी टक्कर हो सकती है. अब इसकी बहुत ज्यादा संभावना बन रही है. कंपनी द्वारा दोनों के बीच स्पीयर vs स्पीयर मैच बुक किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE में The Undertaker की धमाकेदार वापसी का ऐलान, मौजूदा चैंपियन से लेंगे बेइज्जती का बदला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola