Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE Royal Rumble 2026 को लेकर Triple H ने किया ब्लॉकबस्टर ऐलान, इस गाने पर फैंस थिरकने को होंगे मजबूर!

WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस और स्टार्स इसे शानदार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इससे पहले ट्रिपल एच ने एक बड़ा ऐलान शो के लेकर किया है. आइए आपको बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Jan 26, 2026 12:24
WWE Royal Rumble 2026

Triple H: WWE Royal Rumble 2026 को लेकर फैंस का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. कंपनी ने चार बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है, जिसमें मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच भी शामिल है. 31 जनवरी को सऊदी अरब की धरती पर दर्शकों को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. वीकली एपिसोड में Royal Rumble 2026 का बिल्डअप चल रहा है. खैर अब ट्रिपल एच ने आगामी इवेंट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने रंबल के ऑफिशियल थीम सॉन्ग को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

WWE दिग्गज ट्रिपल एच का बड़ा बयान

एक्स पर ट्रिपल एच ने ऑफिशियल तौर पर बताया कि लिंकिन पार्क का गाना हेवी इज द क्राउन रॉयल रंबल 2026 का थीम सॉन्ग है. इसका मतलब है कि इस शानदार गाने पर फैंस को थिरकने का मौका एरीना में मिलेगा. द गेम ने कहा,”रेसलमेनिया का सफर एक हफ्ते से भी कम समय में शुरू होने वाला है और लिंकिन पार्क ने इसका साउंडट्रैक तैयार किया है. लिंकिन पार्क का गान हेवी इज द क्राउन रॉयल रंबल का ऑफिशियल थीम सॉन्ग है”. कुल मिलाकर देखा जाए तो कंपनी इस बार पूरी तैयारी के साथ सऊदी अरब में उतरने वाली है. फैंस को तगड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Raw प्रीव्यू (26 जनवरी, 2026): Roman Reigns के भाइयों को मिलेंगे नए विरोधी, Royal Rumble से पहले मचेगा बवाल

---विज्ञापन---

WWE Royal Rumble 2026 में होंगे बड़े मैच

Royal Rumble 2026 के लिए कंपनी ने अभी तक चार मैचों का ऐलान किया है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच होगा. इन दोनों मैचों के लिए कुछ स्टार्स के लिए अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है, जिसमें रोमन रेंस का नाम भी शामिल है. रेंस रंबल मैच में वापसी करने वाले हैं. इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. गुंथर और एजे स्टाइल्स के बीच भी सिंगल्स मैच होगा. इस मैच में बड़ी शर्त जुड़ी हुई है. अगर स्टाइल्स की हार होती है तो उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में इन 3 स्टार्स की खुलेगी किस्मत! Triple H बड़ा पुश देकर फैंस को कर सकते हैं खुश

First published on: Jan 26, 2026 12:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.