हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 कारण क्यों WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar vs Oba Femi मैच बुक करना बड़ी गलती है, बुरे फंसे Triple H!

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ बुक किया गया है. दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद लगाई जा रही है. कुछ कारणों से WWE द्वारा इस मैच को बुक किया जाना बहुत बड़ी गलती है.

विज्ञापन
WWE WrestleMania 42

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच तय कर दिया गया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में फेमी ने आकर लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब दिया. इतना ही नहीं उन्होंने लैसनर को उठाकर पटक भी दिया. इस पल को देखकर सभी हैरान रह गए थे. आप सभी जानते हैं कि लैसनर को धराशाई करना बहुत ही मुश्किल काम है. खैर यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WrestleMania 42 में लैसनर और फेमी का मैच बुक करना बड़ी गलती है.

ब्रॉक लैसनर हारना नहीं चाहते हैं

हाल ही में एक रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई थी. कहा गया था कि ब्रॉक लैसनर अब अपने रिटायरमेंट तक किसी भी मैच में हारना नहीं चाहते हैं. पॉल हेमन ने भी इस पर सहमति दी थी. इससे ये भी संकेत मिले कि लैसनर जल्द ही रिटायर हो सकते हैं. अब ऐसी बात है कि तो ओबा फेमी को झटका लग जाएगा. ट्रिपल एच ने अभी तक उन्हें खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में दिखाया है. लैसनर अगर WrestleMania 42 में जीत दर्ज करते हैं, तो फिर फेमी को नुकसान पहुंचेगा. अभी तक उन्होंने जो दबदबा कायम किया था उसमें गिरावट आ जाएगी. इस वजह से भी लैसनर का फेमी के साथ मैच बुक करना बड़ी गलती है.

ये भी पढ़ें:-‘करियर खत्म’, Triple H ने WWE दिग्गज के रिटायरमेंट का किया ऐलान, 2023 में लड़ा था अंतिम मैच

विज्ञापन

एलए नाइट को दिया जा सकता था मौका

एलए नाइट को अब बेचारा ही कहा जाएगा. पिछले कुछ सालों से लगातार वो बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बड़ा पुश नहीं दिया गया. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ब्रॉक लैसनर की टक्कर नाइट से भी हो सकती है. इन दोनों के बीच मैच का मतलब भी बनता था. नाइट की राइवलरी लंबे समय से द विज़न से चल रही है. आप सभी जानते हैं कि लैसनर ने पॉल हेमन का साथ दिया है. इस स्टोरी के तहत फेमी की जगह नाइट को रखा जा सकता है. ये भी एक वजह है कि फेमी और लैसनर का मैच बुक करना बड़ी गलती है.

सीधे WrestleMania 42 में दिया जा सकता था जवाब

WrestleMania 42 के आयोजन में करीब एक महीना बचा है. ब्रॉक लैसनर ने मेगा इवेंट के लिए ओपन चैलेंज दिया था. ओबा फेमी ने सीधे आकर उन्हें चुनौती दे दी. दोनों खतरनाक स्टार्स हैं. WrestleMania 42 में सीधे आकर लैसनर को फेमी जवाब देते तो वो अलग ही माहौल होता. फेमी को इसके जरिए बहुत बड़ा पुश मिल जाता. उनकी जगह कोई अन्य स्टार भी आकर लैसनर से मैच लड़ सकता था. ये भी एक वजह है कि लैसनर और फेमी का मैच बुक करना गलती है. कहीं ना कहीं ट्रिपल एच ने इस मैच को बुक कर फैंस का उत्साह थोड़ा कम कर दिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-रिंग के पीछे का कड़वा सच! Ronda Rousey ने खोली WWE की पोल, आगे बढ़ने के लिए होती है ‘अश्लील डिमांड’?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola