Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE में Seth Rollins निकले नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर, 5 महीने बाद वापसी कर रिंग में मचाया गदर

WWE Elimination Chamber 2026 में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला. सैथ रॉलिंस ने धमाकेदार वापसी कर सभी को होश उड़ा दिए. उन्होंने लोगन पॉल के ऊपर हमला किया. उनकी वजह से ही लोगन एलिमिनेट भी हुए.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 1, 2026 12:41
WWE Elimination Chamber 2026

Seth Rollins: WWE Elimination Chamber 2026 बहुत ही जबरदस्त रहा. शो में इस बार बड़े मुकाबले देखने को मिले. एक बड़ी चीज देखने को मिली, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी. सैथ रॉलिंस ने जबरदस्त अंदाज में करीब पांच महीने बाद वापसी की. इतने दिनों से जो मिस्ट्री मैन की बात चल रही थी, वो रॉलिंस निकले. उन्होंने ही रॉयल रंबल 2026 से बवाल मचाया हुआ है. रॉलिंस को देखकर सभी खुश हो गए. पॉल हेमन के तो उनकी शक्ल देखकर होश उड़ गए. वो भगवान का नाम लेने लग गए थे.

WWE Elimination Chamber 2026 में आया सैथ रॉलिंस का तूफान

Elimination Chamber 2026 के मेन इवेंट में मेंस चैंबर मैच हुआ. इसमें छह स्टार्स ने हिस्सा लिया. लोगन पॉल ने तीन रेसलर्स को एलिमिनेट किया. अचानक रिंगसाइड के बाहर ब्लैक हुड पहने शख्स ने एंट्री की. सिक्योरिटी और ऑफिशियल्स उसे पकड़कर बैकस्टेज ले गए. ट्रिक विलियम्स एलिमिनेट होकर दरवाजे से बाहर निकले. वहां पर दूसरे ब्लैक हुड पहने शख्स ने रिंग में एंट्री की. उसे लोगन को स्टॉम्प लगाया. कोडी ने लोगन को पिन कर दिया. इसके बाद उसने अपना ब्लैक मास्क निकाला. तब पता चला कि वो सैथ रॉलिंस हैं. रॉलिंस पिछले साल अक्टूबर में इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे. उन्हें उनके द विज़न ग्रुप ने धोखा भी दिया था. इसका बदला ही वो अब ले रहे हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE में रहस्यमयी बक्से के जरिए ‘शैतान’ की हुई एंट्री, Elimination Chamber 2026 में डेब्यू कर मचाई सनसनी

सैथ रॉलिंस के ऊपर द विज़न ने लिया था टर्न

पिछले साल अक्टूबर में हुए क्राउन ज्वैल इवेंट में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराया था. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में द विज़न ग्रुप ने रॉलिंस के ऊपर टर्न लिया. ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर और ब्रॉन्सन रीड ने सुनामी मूव लगाया. बाद में पता चला कि उन्हें इंजरी का वजह से बाहर होना पड़ा है. रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी थी. रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक अपने टाइटल को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इन दोनों के ऊपर अब रॉलिंस का खतरा मंडरा गया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Randy Orton और Rhea Ripley ने 10 WWE स्टार्स का तोड़ा सपना, बवाल मचाकर WrestleMania 42 में की जोरदार एंट्री

First published on: Mar 01, 2026 12:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.