हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE स्टार ने टाइटल हारने के बाद Roman Reigns का उड़ाया मजाक, चौंकाने वाला बयान देकर पूर्व ट्राइबल चीफ को दिखाया आईना

WWE SmackDown में MFT ग्रुप को बड़ा झटका लगा है. वहां पर दो स्टार्स को टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. शो में रोमन रेंस का जिक्र भी किया गया. फैंस भी इस पर हैरान रह गए थे. आइए आपको बताते हैं कि क्या हुआ.

विज्ञापन
रोमन रेंस का ब्लू ब्रांड में हुआ जिक्र

Roman Reigns: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. शो में कई चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं. रोमन रेंस SmackDown में नहीं आए, लेकिन इस बार उनकी जिक्र किया गया. एक तरह से कहा जाए तो उनका नाम लेकर फेमस स्टार ने पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ पर निशाना साधा. MFT ग्रुप को लंबे समय से सिकोआ लीड कर रहे हैं. इस बार उनकी टीम को बड़ा झटका लगा है.

WWE SmackDown में हुआ खास सैगमेंट

दरअसल WWE SmackDown में MFT के जेसी माटेओ और टामा टोंगा ने टैग टीम चैंपियनशिप डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ के खिलाफ डिफेंड की. इनके बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. मैच में काफी अफरातफरी भी हुई. वायट सिक्स ने भी दखलअंदाजी की. MFT के साथ इनकी ब्रॉल हुआ. सोलो सिकोआ और अंकल हाउडी के बीच भी टक्कर हुई. इसका फायदा प्रीस्ट और ट्रुथ को मिला. ट्रुथ ने माटेओ को एए फिनिशिंग मूव लगाया और टाइटल जीत लिया.

चैंपियनशिप हारने के बाद सिकोआ बहुत निराश थे. उन्होंने बैकस्टेज अपने साथियों को खूब फटकार लगाई. माटेओ ने कहा कि वायट सिक्स की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. सिकोआ ने उनकी इस बात को नकार दिया. टामा टोंगा ने कहा कि जब से सिकोआ ने वायट सिक्स की लालटेन चुराई, तब से वो पहले जैसे नहीं रहे. टोंगा ने इसके बाद सिकोआ से कहा कि रोमन रेंस की तरह बातें करने लगे होगा. रेंस जब ब्लडलाइन के मेंबर थे तब उनका बर्ताव भी सिकोआ की तरह ही था. टोंगा ने सिकोआ से ये बात कहकर रेंस की बेइज्जती भी की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-करियर खत्म!, WWE रिंग में Randy Orton ने फेमस स्टार का हाथ तोड़कर मचाई सनसनी, माफी के बदले दिया बड़ा धोखा

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को बहुत जल्द ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. रोमन रेंस भी कम्पीट करने के लिए तैयार है. WrestleMania 42 में उनका मैच सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. पंक और रेंस पर्सनल भी हो गए हैं. अब देखना होगा कि इनकी स्टोरी में आगे जाकर क्या नया होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों Randy Orton ने अभी WWE में विलेन बनकर बड़ी गलती की, Triple H ने तोड़ दिया फैंस का दिल!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola