3 कारण क्यों Randy Orton ने अभी WWE में विलेन बनकर बड़ी गलती की, Triple H ने तोड़ दिया फैंस का दिल!

WWE SmackDown में पिछले हफ्ते रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर सभी को चौंका दिया. ऑर्टन के हील टर्न का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. यहां हम कुछ कारणों बताएंगे कि ऑर्टन का हील टर्न लेना बड़ी गलती है.

WWE

रैंडी ऑर्टन का विलेन बनना गलत फैसला!

Randy Orton: WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया. ऑर्टन ने कोडी का बुरा हाल कर उन्हें लहुलूहान कर दिया. WWE WrestleMania 42 में ऑर्टन और कोडी के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच होने वाला है. इससे पहले ऑर्टन अब कंपनी में विलेन बन चुके हैं. यहां हम 3 कारणों की बात करेंगे कि क्यों रैंडी ने WWE में विलेन बनकर बड़ी गलती की.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन को फैंस कर रहे हैं चीयर

आपने देखा होगा कि WWE में हील स्टार को फैंस खूब बू करते हैं. जिसे जितना नापसंद किया जाता है, उसके कैरेक्टर में उतना ही निखार आता है. फेस स्टार को हमेशा दर्शक चीयर करते हैं. रैंडी ऑर्टन सभी के चहेते हैं. बतौर हील उन्होंने अपने करियर में जबरदस्त काम किया है. मौजूदा समय में ऑर्टन हील तो बन चुके हैं, लेकिन फैंस उन्हें चीयर कर रहे हैं. ये बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो ऑर्टन का अभी विलेन बनना बहुत बड़ी गलती है.

विज्ञापन

ट्रिपल एच ने किया निराश

पिछले कुछ सालों से रैंडी ऑर्टन के हील टर्न का इंतजार फैंस कर रहे हैं. सभी ने सोचा था कि किसी बड़े मौके पर ये काम ट्रिपल एच करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऑर्टन ने साधारण अंदाज में मैच बुक होने के बाद रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. एक तरह से कहा जाए तो ट्रिपल एच ने खराब बुकिंग की. फैंस का जरूर दिल टूटा होगा. ये एक बड़ी वजह है कि अभी ऑर्टन का विलेन बनना बड़ी गलती है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में दे सकते थे खास मोमेंट

WWE का WrestleMania बहुत बड़ा इवेंट होता है. हर साल इसमें बड़े सरप्राइज मिलते हैं. इसमें होने वाली चीजों को फैंस कभी भूल नहीं पाते हैं. रैंडी ऑर्टन WrestleMania 42 में हील टर्न लेकर एक यादगार मोमेंट सभी को दे सकते थे. वहां पर ऑर्टन विलेन बनते तो मजा आ जाता. ऑर्टन बड़े सुपरस्टार हैं. उनका हील टर्न बड़े इवेंट में ही शानदार रहता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ