Roman Reigns on Big Win: SummerSlam 2025 का समापन देखने को मिल गया है। WWE ने शो की शुरुआत रोमन रेंस के मैच द्वारा की। उन्होंने अपने भाई जे उसो के साथ मिलकर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का सामना किया। रोमन और उनके भाई को धमाकेदार अंदाज में जीत मिली और अब उन दोनों की प्रतिक्रिया एक खास वीडियो में सामने आई है।
रोमन रेंस ने SummerSlam जीत के बाद लगाई ललकार
रोमन रेंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वो अपने भाई के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच दोनों ने अपने परिवार और खून के रिश्ते को सबसे पहले बताते हुए ललकार लगाई। रोमन ने यह भी कहा कि दोनों का रिश्ता पहले के मुकाबले और भी मजबूत हो गया है। जे उसो ने यह भी कहा कि वो हमेशा ही एकमात्र ट्राइबल चीफ की मदद के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं। दोनों ने हाथ मिलाया। कैप्शन में रोमन ने लिखा, ‘परिवार सबसे पहले।’
WWE SummerSlam में रोमन रेंस ने कैसे जीता मैच?
रोमन रेंस और जे उसो ने टैग टीम मैच में अच्छा तालमेल दिखाया और कुछ बेहतरीन मूव्स का उपयोग किया। अंत में रोमन ने ब्रॉन ब्रेकर के स्पीयर से जे उसो को बचाया। रोमन खुद स्पीयर का शिकार हो गए और अगले ही पल जे ने ब्रॉन पर सुपरकिक लगाई। जे ने इसके बाद ब्रॉन्सन रीड को स्पीयर दिया और स्प्लैश लगाकर पिन किया। रोमन और जे ने इसी के साथ SummerSlam नाइट 1 में धमाकेदार जीत प्राप्त कर ली।
क्या होगा रोमन रेंस का अगला कदम?
रोमन रेंस WWE में पार्ट टाइमर के रूप में काम करते हैं। अब उनके पास कोई स्टोरीलाइन नहीं है और ऐसे में वो ब्रेक पर जा सकते हैं। रोमन को स्ट्रीट फाइटर नाम की फिल्म में रोल मिला है और इसकी शूटिंग के लिए वो दोबारा बाहर हो सकते हैं। ऐसे में फैंस रोमन को Survivor Series WarGames 2025 के इर्दगिर्द वापसी करते हुए देखने की उम्मीद रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam 2025 में Roman Reigns की ऐतिहासिक जीत, भाई के साथ मिलकर दुश्मनों की उड़ाई धज्जियां
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines