हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में होगा Roman Reigns और The Rock के बीच ड्रीम मैच! ट्राइबल चीफ ने खुद Raw में दिए संकेत

WWE में रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. कई लोगों को लगता है कि मुकाबला अब नहीं होगा. हालांकि, ट्राइबल चीफ ने इस बार रेड ब्रांड के एपिसोड में मैच को लेकर बड़े संकेत दिए हैं.

विज्ञापन
रोमन रेंस ने दिए बड़े संकेत (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला. रोमन रेंस ने शो की शुरुआत की. इस बार उनके साथ द उसोज़ और जेकब फाटू आए. फैंस ने इनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. रोमन ने बढ़िया प्रोमो दिया और फाटू को उला-फाला देकर ब्लडलाइन में ऑफिशियल तौर पर शामिल किया. इस दौरान रेंस ने एक बड़ा संकेत भी दिया. उन्होंने इशारों ही इशारों में बता दिया कि द रॉक के साथ उनका ड्रीम मैच पक्का होगा. उनके प्रोमो के दौरान फैंस ने भी ये चीज नोटिस की होगी.

WWE स्टार रोमन रेंस ने क्या कहा?

जे उसो ने रोमन रेंस से जेकब फाटू की शिकायत की. जे ने कहा कि फाटू को हम सभी को एक्नॉलेज करना चाहिए. फाटू ने इसके बाद कहा कि वो सिर्फ ओटीसी को ही एक्नॉलेज करेंगे. रोमन ने रेसलिंग में समोअन ब्लडलाइन के इतिहास के बारे में चर्चा की. उन्होंने वाइल्ड समोअंस, योकोजुना, रिकीशी, उमागा और ट्राइबल चीफ के रूप में अपना जिक्र किया. उन्होंने द उसोज़ का भी नाम लिया. हैरान करने वाली बात है कि रेंस ने द रॉक का नाम नहीं लिया. ये थोड़ा चौंकाने वाला पल देखने को मिला. हो सकता है कि रेंस ने ऐसा जानबूझकर किया. फैंस रॉक और रेंस के बीच ड्रीम मैच का ऐलान कई सालों से कर रहे हैं. रेंस ने उनका नाम ना लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी. रेंस ने संकेत दे दिए हैं कि फैंस को ड्रीम मैच पक्का देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज Vince McMahon के दोस्त के निधन से रेसलिंग वर्ल्ड में फैला सन्नाटा, King of the Ring टूर्नामेंट के रहे थे जन्मदाता

विज्ञापन

रोमन रेंस अब जेकब फाटू को दे रहे हैं सलाह

रोमन रेंस ने जब जेकब फाटू को ब्लडलाइन में शामिल किया तो जे उसो बिल्कुल भी खुश दिखाई नहीं दिए. बाद में द उसोज़ का एलए नाइट के साथ ब्रॉल हुआ. वहां पर भी फाटू ने आकर उसोज़ को बचाया. रोमन ने बैकस्टेज फाटू को सलाह दी. उन्होंने फाटू के कान में किसी का नाम लिया. रेंस ने बताया कि अब फाटू को उन्हें देखना है. रेंस अब पूरी तरह से फाटू के साथ काम करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘Brock Lesnar असली मर्द नहीं हैं’, 28 साल के WWE रेसलर ने शर्मनाक बयान से मचाया हड़कंप!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola